
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आगामी 22 जनवरी को होने वाले “कार्यकर्ता दर्शन, संवाद एवं “नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम” की तैयारी हेतु बैठक जिला प्रधान कार्यालय, मौला बाग मे हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव ने की,संचालन प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने किया।बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम शामिल हुए और तेजस्वी यादव के होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का एक एक पहलू पर विचार किया। बैठक के बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। इन्होंने कार्यकर्ता को अनुशासन मे रहने का निर्देश दिया और कहा की हम सबों के नेता श्री तेजस्वी यादव जी का जो संदेश है उसको गाँव तक पहुँचाने का संकल्पबद्ध रहे।कार्यक्रम को सफल बनाना भोजपुर के कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा की संवाद कार्यक्रम को सफल बनाना हमलोग का एक सूत्री लक्ष्य है।आगामी 22 जनवरी को तेजस्वी यादव का कार्यक्रम ग्रैंड रिसॉर्ट,धनुपरा में आयोजित है जिसमे सभी प्रखंडों के पंचायत अध्यक्षों से तेजस्वी यादव जी संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम है।जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया ने कहा की संवाद कार्यक्रम मे महिलाओ की संख्या और पंचायत अध्यक्ष का उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, अरुण यादव, भाई दिनेश, पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, आदिव रिजवी, शैलेन्द्र कुमार, पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव, महेश सिंह, अनिल यादव, जिप उपाध्यक्ष लालबिहारी सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष आरती देवी,हिरा ओझा,नंदकिशोर सिंह, रजनीश यादव,जिप भीम यादव,मदन राय, शिवप्रसन यादव, सियाराम राय,विनोद चंद्रवंशी,हाकिम प्रसाद,सोनू राय, अशोक सिंह उर्फ रामबाबू सिंह,अजय यादव, मंटू शर्मा, रवि आनंद, शेषनाथ सिंह, देवेन्द्र यादव ,नंद जी यादव,सिपी चक्रवती सहित सैकड़ो राजद नेता उपस्थित रहे।
