RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्थापना दिवस पर अभाविप के 30 स्वयं सेवकों ने कियास्वैच्छिक रक्तदान!राष्ट्रहित व छात्र हित में सेवा और रक्तदान करते रहेंगे:परिषद के सदस्य प्रदेश का.सदस्य छोटू कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जुलाई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय इकाई द्वारा अपने 75वें स्थापना दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सभी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने भाग लिया और 30 उत्साही सदस्यों ने स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए छात्र हित में अपना रक्तदान किया। यह आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय जिला मुख्यालय कैंपस पुराना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद पर पुष्पांजलि से प्रारंभ हुआ। उत्साही युवकों ने भारत माता की जय और स्वामी विवेकानंद अमर रहे, राष्ट्र शक्ति युवा शक्ति का जयघोष भी किया।रक्तदान के बाद अपना हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य छोटू कुमार सिंह ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया और बधाई दी। उन्होंने कहा की 9 जुलाई 1949 को एक राष्ट्रभक्त बलराज मधोक द्वाराराष्ट्रहित,छात्रहित,समाज हित और राष्ट्र पुनर्निर्माण हेतु विद्यार्थी परिषद का गठन किया और उसी समय से विद्यार्थी परिषद राष्ट्र सर्वोपरि मानते हुए अपना कार्य निरंतर करते रहती है। इसी क्रम में आज भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई की ब्लड डोनेशन की सारी सुविधा संपन्न बस रक्तदान के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में पहली बार उपस्थित रही और सुगमता पूर्वक रक्तदान हुआ।आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख सहयोग में अनूप कुमार सिंह,चंदन तिवारी विश्वविद्यालय विभाग संयोजक,राज पांडेय प्रदेश सहमंत्री ,ऋतुराज चौधरी प्रदेश का.सदस्य ,राजन कुमार प्रदेश का,सदस्य अक्षत पांडे नगर मंत्री, चित्रांश दुर्गेश नीतीश सिंह संजय तिवारी रिंकू कुमारी बंटी कुमारी, राहुल कुमार आदि रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सचिव डॉ विभा कुमारी ,पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बी पी सिंह ,सदस्य विजय मेहता तथा टेक्नीशियन में प्रभात कुमार मिश्र धर्मेंद्र पांडे,सुमन कुमारी, अमोद कुमार, राजेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश आदि रहे।

रक्तदान करने वालों में

छोटू कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह,मनीष कुमार, शौर्यम प्रताप सिंह ,अमृत राज, डॉ अजय कुमार मिश्र, प्रदुमन कुमार ,अमन कुमार पांडे ,निकेश सिंह ,राहुल गौतम, प्रवीण कुमार ,अनुराग कुमार सिंह, विकास तिवारी, सूरज कुमार, शिवशंकर मिश्र, अमन पांडे ,राधेश्याम ,आफताब आलम ,शिवजी साह ,ओम प्रकाश कुमार, विनय कुमार, तनुप्रिया ,अनिल कुमार, संतोष कुमार, रजनीश राय, हैप्पी किशोर, अनीश कुमार, उमेश कुमार, निशांत कुमार ,राज कुमार पांडे आदि रहे।

Related posts

7 अगस्त को आयोजित होगा जॉब सह मार्गदर्शन कैंप।

rktvnews

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आयुष की बुनियादी संरचना में मजबूती लानी होगी ताकि जनसंख्या का बड़ा भाग आयुष सेवाओं का लाभ उठा सके।

rktvnews

देश में इथेनॉल का उत्पादन 1380 करोड़ लीटर है, जिसमें से 875 करोड़ लीटर मौलेसेस आधारित और 505 करोड़ लीटर अनाज आधारित है।

rktvnews

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान द्वारा कार्यकम आयोजित।

rktvnews

राम मोहन नायडू ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया।

rktvnews

18वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल में डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग में फंडिंग और राजस्व कमाने की रणनीतियों को लेकर विस्तृत पैनल चर्चा की गई ।

rktvnews

Leave a Comment