RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: शाहपुर में भोजपुरिया जन मोर्चा दलित प्रकोष्ठ ने सेमिनार का किया आयोजन।

RKTV NEWS/शाहपुर (भोजपुर)08 सितंबर।आज भोजपुरिया जन मोर्चा, दलित प्रकोष्ठ की ओर से शाहपुर पोखरा के पास सेमिनार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सकील अहमद ने एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ ललन प्रसाद नट ने की।मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी थे एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय प्रवक्ता गोरखनाथ अकेला ने किया।
सेमिनार को सम्बोधित करते हुए प्रवक्ता गोरखनाथ अकेला ने कहा कि आजादी का 78 वा वर्षगाठ पूरा देश मना चूका है इतने लम्बे समय के बाद आज करोड़ो गरीब दलित पिछड़े ऐसे है जिनको रहने के लिए जमीन नहीं है जिस जमीन पर सैकड़ो वर्ष से मकान है उस जमीन को भी सरकार मालिकाना हक नहीं दे रही है।यह बिलकुल नाइंसाफी है, सरकार को उस जमीन का मालिकाना हक जल्द देना चाहिए, एवं जितने गरीब भूमिहीन सड़क के किनारे बसे है एवं जो लोग भूमिहिन् है उसको सरकार की घोषणानुसार तीन डिसमिल जमीन जल्द दिया जाय,एवं दीपक गोयल कमिटी के रिपोर्ट के आधर पर देश के सभी वोटरों को 10000 दस हजार रुपया हर माह दिया जाय।
इस दौरान उन्होंने आगामी 24 दिसंबर साथ ही को पटना गाँधी मैदान मे वोटर अधिकार रैली मे शामिल होने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि बिना व्यकल्पिक व्यवस्था किये किसी गरीब का मकान न तोड़ा जाय, साथ ही कहा कि बिहार मे अपराध अपहरण बलात्कार बढ़ता जा रहा है इस पर सख्ती से रोक लगाई जय,आगे बताया कि 24,दिसंबर 2024 को पटना गाँधी मैदान मे वोटर अधिकार रैली होंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ललन प्रसाद नट ने कहा कि दलितों पर अत्याचार मे बृद्धि हो रही है दबँग लोग द्वारा कमजोर गरीब एवं खास कर नट समुदाय के लोगो को सताया जा रहा है कही से मार कर भगाया जा रहा है ,हत्याये हो रही है इस पर रोक लगाई जाय, एवं स्थाई निवास हेतु जमीन जल्द दिया जाय, जिला अध्यक्ष दलित विस्वामित्र ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संबिधान के आठवीं अनुसूची मे शामिल किया जाय, जिससे उक्त भाषा को सम्मान मिल सके।
सेमिनार मे 11सदस्यों की एक कमिटी बनाई गई, जिसमे मुनि देवी, पनपतिया देवी, सुनील कुमार साह, शम्भु राम, रामनाथ भगत, अशोक कुमार, हसीना खातून, धना कुँअर, चानमुनी देवी, मुनि खातून, को शामिल किया गया, जिसमे मुनि देवी को अध्यक्ष एवं छठ्ठू नट को उपजिलाध्यक्ष बनाया गया।
सेमिनार को सम्बोधित करने वालों मे कन्हैया प्रसाद भी मुख्य रूप से शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का विमोचन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी : मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर : ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का की खेती से दोगुना लाभ।

rktvnews

दरभंगा:ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी सरकारी/निजी विद्यालयों के वर्ग – 08 तक के कक्षा को अब 21 जनवरी तक किया गया स्थगित।

rktvnews

भोजपुर:27 सितंबर से शतरंज चैंपियनशिप अंडर 15,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

rktvnews

जशपुरनगर : पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामुहिक आजीविका का स्त्रोत

rktvnews

Leave a Comment