RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

*”आप” की जी हुजूरी कर रही “बेचारी” कांग्रेस: सी डी शर्मा*

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जुलाई।भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जहानाबाद लोकसभा के प्रभारी सी डी शर्मा ने कहा कि छ दशकों तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस की स्थिति अब “बेचारी” कांग्रेस सी हो गई है ।छोटे-छोटे दल कांग्रेस को अपना आंखें दिखा रहे हैं और कांग्रेसी डरी सहमी सब की डांट फटकार सुन रही है। कांग्रेस के पतन की सबसे दुर्दिन की स्थिति है।

श्री शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिल्ली अध्यादेश पर कांग्रेस केजरीवाल की धौंस में फंस गई। कांग्रेस देश में दशकों तक एकक्षत्र,बिना किसी रोक-टोक के, मनमाने ढंग से सत्ता के शीर्ष पर विराजमान रही।और देश का कितना नुकसान पहुंचाया होगा।

श्री शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुगालते में न रहे कि दिल्ली अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस का समर्थन पाकर उसे अलादीन का चिराग हाथ लग गया है। दिल्ली अध्यादेश का विरोध कर विपक्ष कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

श्री शर्मा ने कहा कि आप और कांग्रेस ने विपक्षी एकता की नीति और नियत उजागर है।सभी विपक्षी दल दबाव की राजनीति कर रहे हैं। एक दूसरे को लंगी मारकर आगे निकलने की होड़ में है ।विपक्षी एकता ऐसी बारात है जिसमें हर बराती अपने को दूल्हा समझ रहे हैं ।लेकिन दुल्हन रूठ कर गायब हो चुकी है।

Related posts

दरभंगा:जिला में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक परिदृश्य में किसी भी प्रकार की सम्पत्ति को पोस्टर, होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन आदि द्वारा निरूपित किया जाना प्रतिबंधित है।

rktvnews

(‘टोबेको फ्री युवा कैम्पेन’ 60-दिवसीय अभियान)- खाद्य सुरक्षा एवं दवा नियंत्रण टीमें भी करेंगी तंबाकू के विरूद्ध जंग में सहयोग, तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सेवन और विज्ञापन पर कोटपा अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनो की समस्याएँ।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महोत्सव के अंतर्गत 15 जनवरी को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे देश – विदेश के अनेक विद्वान।

rktvnews

सुरक्षा के साथ समयबद्ध मेट्रो निर्माण ही हमारी प्राथमिकता : दलजीत सिंह

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment