RK TV News
खबरें
Breaking Newsमानवता

कनाडा दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया।

बेतिया/ बिहार 16 जुलाई। बेतिया शहर के बानुछापर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है। यहां रह रहे मासूम बच्चों को कई देशी एवं विदेशी दंपतियों ने गोद लिया है। इसी कड़ी में कनाडा के दंपत्ति Mr.Eric Norman dueck & Mrs.Autumn Lee Serrai dueck ने अपने संतान के रूप में 3.5 साल के बालक को गोद लिया। बच्चे को पाकर
कनाडा के दंपत्ति के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
मौके पर उपस्थित अनिल कुमार, डीडीसी, राजीव कुमार सिंह एडीएम विनोद कुमार एस0डी0एम0, पश्चिम चंपारण बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना किए।
संस्थान में बच्चों को गोद देते समय केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए खुशी मनाई जाती है और उज्जवल भविष्य की कामना किया जाता है। इस बालक का भी दत्तक ग्रहण इसी प्रकार मनाया गया. डीडीसी ने बालक का दत्तक ग्रहण आदेश एवं जन्म प्रमाण पत्र को सौंप दिया।
सहायक निदेशक अभय कुमार ने बताया कि इस बच्चियों को गोद देने के बाद अब तक 16 बच्चे देश के बाहर के दंपतियों के द्वारा गोद लिया गया। 2018 से अब तक कुल 35 बच्चे देश एवं विदेश के दंपतियों द्वारा गोद लिए गए हैं।

Related posts

उच्च महिला कार्यबल वाले स्थानों पर अधिक क्रेच खोले जाने चाहिए: स्मृति ईरानी

rktvnews

आपदा जोखिम वित्तीय पोषण समुदायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व कल्याण, अर्थव्यवस्थाओं की स्थिरता और पर्यावरण के संरक्षण में एक निवेश है: डॉ. भारती प्रवीण पवार।

rktvnews

नगर विकास एवं आवास विभाग पटना द्वारा पदाधिकारियों का किया गया स्थानांतरण।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र जदयू ने शुरू किया वृक्षारोपण।

rktvnews

बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट बिडिंग प्रोसेस में शामिल, जल्द ही नई उड़ानें होंगी शुरू गंगानगर एयरपोर्ट पर भी एयरलाइंस कंपनियां दिखा रही है रुचि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment