RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

मुख्यमंत्री चौहान ने जावेद भाई के निधन पर दी श्रद्धांजलि!पार्थिव शरीर पर किया पुष्प चक्र अर्पित।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 16 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के व्यवसायी और समाजसेवी जावेद भाई (कंजे मियां) के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने उनके कोहेफिजा स्थित निवास पहुँच कर जावेद भाई की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जावेद भाई कुछ समय से अस्वस्थ थे। भोपाल और मुंबई में उपचार के बाद जावेद भाई (कंजे मियां) का मुम्बई के जसलोक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया था।जावेद भाई क़रीब 63 साल के थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने जावेद भाई के पुत्र इब्राहिम, इस्माइल और जैद के साथ ही अन्य परिजन से भी भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, सुनील सूद भी उपस्थित थे।

कठिन टॉस्क उनके लिए सरल था

मुख्यमंत्री चौहान ने जावेद भाई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके लिए कठिन टॉस्क भी सरल था। महत्वपूर्ण आयोजन हों तो श्री जावेद भाई को व्यवस्थाओं के लिए संदेश भेजकर सभी निश्चिंत हो जाते थे। वे स्वभाव से सरल थे और सभी को स्नेह करते थे। वे असमय हमारे बीच से चले गए हैं। वे शहर में इस तरह रचे बसे थे कि भोपाल सूना हो गया है।
मुख्यमंत्री चौहान से कोहेफिजा में जावेद भाई के निवास पर सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी भेंट की।

Related posts

कारगिल विजय दिवस सह वीरांगना सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर एसपी भईया को छात्राओं और महिला बहनों ने बांधी राखियां।

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (अनंतिम) केन्द्रीय बजट में किए गए अनुमान से 1.35 लाख करोड़ रुपये यानी 7.40 प्रतिशत अधिक रहा।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2 हीरोइन तस्कर को आरा के बस पड़ाव से किया गिरफ्तार।

rktvnews

उजियार टोला में डायरिया पीड़ित इलाकों का भाकपा-माले नेताओं की टीम ने आज फिर किया दौरा।

rktvnews

विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्याय मंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन

rktvnews

Leave a Comment