शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)03 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने शाहपुर नगर पंचायत मे छापामारी कर एक शराब धंधेबाज सुशील यादव को फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब 8 पीएम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुअनि पूनम कुमारी ने बताया कि सुशील यादव के शराब के धंधे में लिप्त होने की जानकारी मिल रही थी। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई।

