RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

लातेहार: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किसानों को मिनी ट्रैक्टर व परिसंपत्ति वितरण किया।

लातेहार/झारखंड 14 अक्टूबर।क़ृषि मंत्री बादल पत्रलेख का आज लातेहार आगमन हुआ। इस दौरान पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
इसके पश्चात क़ृषि विभाग के द्वारा आज मंत्री कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार बादल पत्रलेख की उपस्थिति में जिला खेल स्टेडियम में कृषि विभाग द्वारा मिनी ट्रैक्टर व परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक लातेहार बैद्यनाथ राम, माननीय विधायक मनिका रामचंद्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने  कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार बेहतर कदम उठा रही है। इस नवरात्रि के अवसर पर लातेहार के लाभुकों को ऐसा तोहफा मिला है जिसे वे जीवन भर उपयोग कर पाएंगे। सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरे यही हमारा प्रयास है और लगातार झारखंड के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।
इस उद्देश्य से किसानों के हित में कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों का उपयोग अवश्य करें। किसानों को लाभान्वित व जागरूक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन राज्य भर में किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया एवं योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेहतर क़ृषि उपज एवं आय के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग अवश्य करें। सरकार किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ लगातार बेहतर कदम उठा रही है।
सरकार को किसानों की परेशानियों का एहसास है और सरकार समस्याओं को दूर करने के लिए काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गरीबों के लिए बनी है राज्य सरकार जो भी योजनाएं लाती है आप सभी उसका भरपूर लाभ उठाएं।
विधायक लातेहार वैद्यनाथ राम ने कहा सरकारी योजना के तहत मिलने वाले उपकरणों का उपयोग कर किसान अपने उपज एवं आय को बढ़ाएं तथा अपने जीवन को बेहतर बनायें l
विधायक मनिका रामचंद्र सिंह ने कहा राज्य सरकार किसानों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है l जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं तथा किसानों का जीवन बेहतर हो रहा है l
उपायुक्त लातेहार हिमांशु मोहन ने कहा क़ृषि क्षेत्र में सहकारी समितियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जिससे कि किसान एकजुट होकर अपने उत्पाद को आसानी से बेच सकें और ज्यादा मुनाफा कमा सकें l
कृषकों के बीच परिसम्पितियों का किया गया वितरण:–
कार्यक्रम में कृषि मंत्री के द्वारा 5 लाभुकों के बीच सरसों मिनिकिट, 4 लाभुकों के बीच मक्का बीज, 2 मत्स्य जीवी सहयोग समिति को नाव व 2 लाभुको के बीच दुधारू गाय का वितरण किया गया। 10 जेएसएलपीएस की महिला सखी मंडल समूह को 80 फीसदी अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर एवं रोटावेटर और उसके सहायक यंत्र वितरण किया गया।
इस दौरान उपायुक्त हिमांशु मोहन, उप विकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, बीस सूत्री उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि , जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गाजा में शांति स्थापना के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया।

rktvnews

बक्सर:12 से 24 फरवरी तक नसबंदी कराने वाले पुरुष लाभार्थियों को किया जायेगा सम्मानित: डीएम

rktvnews

भोजपुर: अगस्त क्रांति दिवस पर कर्मचारी ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

rktvnews

सारण:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण, वाहन एवं सामग्री कोषांग के कार्यों की की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment