RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परिस्थितियों का लिया जायजा!सबसे खराब स्थिति सोचकर करें तैयारी, एक भी जान नहीं जाए – मुख्य सचिव

हनुमानगढ़/राजस्थान 14 जुलाई। घग्घर में लगातार बढ़ रहे पानी की स्थिति पर प्रशासन मुस्तैदी से पुरी मशीनरी के साथ जुटा हुआ है । इसी सिलसिले में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, एसपी सुधीर चौधरी, सिंचाई विभाग से श्री अमरजीत सिंह मेहरड़ा के साथ वीसी की।

मुख्य सचिव ने कहा कि सर्वाधिक खराब स्थिति को सोचकर तैयारी करें और कोई जान माल का नुकसान नहीं होना चाहिए । जिला कलक्टर को कहा कि आपको जो सपोर्ट चाहिए, हम तैयार है । बहाव क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांवो को तुरंत खाली करवाया जाए । एसडीआरएफ के डीजी से सीधा संवाद कर आवश्यकता पड़ने पर टीम मंगवाए। जिला कलक्टर ने कहा कि उन्हें आरएएस अधिकारियों की आवश्यकता पड़ेगी, जिस पर संभागीय आयुक्त ने तुरंत आदेश करते हुए 5 आरएएस अधिकारियों को जिले में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है ।विस्थापित करने के लिए साधनों को बढ़ाकर दुगने करने के निर्देश दिए ।

जिला कलक्टर ने बताया कि निचले स्थानों पर गौशालाओं को खाली करवा लिया गया है, उन्हें ऊंची जगह पर स्थित गौशालाओं में शिफ्ट कर दिया है । पुलिस फोर्स की और आवश्यकताओं के बारे में मुख्य सचिव के पूछने पर एसपी ने कहा कि उन्होंने 400 पुलिसकर्मियों को मौके पर नियुक्त कर रखा है । आर्मी की तीन यूनिट से क्षेत्र की रैकी करवा दी है, और बीएसएफ से भी कम्युनिकेट किया जा रहा है । मुख्य सचिव ने कहा की लोगों का इमोशनल अटैचमेंट के कारण जगह खाली नहीं कर पाते है, उनसे अपील, चेतवानी जारी कीजिए और जरूरत पड़े तो उन्हें रिलीफ सेंटरों में विस्थापित कर दिया जाए।

Related posts

झारखंड:मतदाता दिवस लोकतंत्र के प्रति हमारे संकल्प और नागरिक जिम्मेदारियों का प्रतीक है : राज्यपाल

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व, भू-अर्जन, खनन, परिवहन व उत्पाद विभागों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: जनवितरण प्रणाली अनुज्ञप्ताधारी अमृता राय का लाइसेंस हो सकता हैं रद्द।

rktvnews

भोजपुर: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं: जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में हुआ मनोज भावुक के किताब ‘ भोजपुरी सिनेमा के संसार’ का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी भाषा में रचित नवग्रह चेतना पुस्तक वैदिक पूजा-पाठ पद्धति पर आधारित : कुमार अजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment