RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर: जनवितरण प्रणाली अनुज्ञप्ताधारी अमृता राय का लाइसेंस हो सकता हैं रद्द।

बक्सर/ बिहार 08 नवंबर।अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार अमृता राय, ज0वि0प्र0 विक्रेता, अनुज्ञप्ति संख्या 07/2021, वार्ड संख्या 01 (पुराना) सुमेश्वर स्थान, नगर परिषद बक्सर, जिला बक्सर, पिन कोड 802102 द्वारा दिनांक 28.07.2022 को तीन माह हेतु अवकाश पर रहने के लिए आवेदन समर्पित किया गया था। निर्धारित समयावधि गुजरने के बावजूद अभी तक इनके द्वारा अपने ज0वि0प्र0 दुकान के पुनः संचालन हेतु योगदान नहीं किया गया और न ही कोई सूचना दी गयी है। बताया गया की बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 15 (II) के अनुसार अधिकतम 90 दिनों का ही अवकाश अनुमान्य है। पूर्व में भी इस कार्यालय के ज्ञापांक 226/आ0 दिनांक 03.02.2023 एवं ज्ञापांक 386/आ0 दिनांक 15.04.2023 द्वारा इनको सूचित किया गया था। पत्र प्राप्ति पत्र के बावजूद इनके द्वारा कोई जबाव समर्पित नहीं किया गया। पुनः इस कार्यालय के ज्ञापांक 539/आ0 दिनांक 07.07.2023 द्वारा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अमृता राय को योगदान करने हेतु पत्र भेजा गया। लेकिन इनके द्वारा पत्र लेने से इंकार कर दिया गया है।
विभाग ने समाचार पत्र में प्रकाशन के माध्यम से अमृता राय को सूचित करना चाहती हैं की यदि एक सप्ताह के अंदर अनुमण्डल कार्यालय बक्सर के आपूर्ति शाखा में उपस्थित होकर ज0वि0प्र0 दुकान के पुनः संचालन हेतु योगदान करना सुनिश्चित करें। अन्यथा यह समझा जायेगा कि ज0वि0प्र0 दुकान के संचालन में आपकी कोई अभिरूचि नहीं है। तदुपरान्त आपकी ज0वि0प्र0 दुकान की अनुज्ञप्ति को रद्द करते हुए इसकी सूचना अध्यक्ष जिला चयन समिति (आपूर्ति) बक्सर को भी भेज दी जाएगी।

Related posts

एनआईआरएल और महाप्रीत ने हरित ऊर्जा क्षेत्र स्थापित करने के लिए समझौता को आगे बढ़ाया।

rktvnews

नवादा जिला को मगध कमिश्नरी में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रथम स्थान: आशुतोष कुमार वर्मा

rktvnews

भोजपुर:तीन दिवसीय राज्यस्तरीय”मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य धर्मेन्द्र को मिला इन्टरनेशनल ह्यूमन सैलिडरिटी.2024 सम्मान।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली जिला स्तरीय बैंकर्स तिमाही बैठक!नाबार्ड ऋण योजना 2024-25 की बुकलेट का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment