RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

हत्या कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार ।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)14 जुलाई।भोजपुर जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर पुलिस ने हत्याकांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। नारायणपुर में जमीन बंटवारे को लेकर 13/7/23 दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के दो लोग नारायणपुर के बहादुर यादव और उनका भतीजा ओम प्रकाश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान बहादुर यादव की मृत्यु हो गई जबकि ओम प्रकाश यादव इलाजरत है। इस संबंध में नारायणपुर थाना में 13/7/2023 को कांड संख्या 70/23 दर्ज किया गया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो के नेतृत्व में नारायणपुर थानाध्यक्ष और पुलिस बल की टीम ने कांड के अभियुक्त हरेंद्र यादव और शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

Related posts

भोजपुर:5 मिनट की देरी से महिला कांस्टेबल समेत अन्य को बीपीएससी दरोगा परीक्षा से होना पड़ा वंचित।

rktvnews

अपराधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की कार्रवाई जारी।

rktvnews

महिला कॉलेज में कविता पाठ, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा की।

rktvnews

राजस्थान:विश्व रंगमंच दिवस: आधुनिक काल में त्रेता युग की याद दिलाई मानस रामलीला ने।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिये 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

rktvnews

Leave a Comment