RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

ओबरा दवाखाना द्वारा 16 जुलाई को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 जुलाई।भोजपुर जिला के बिहिया प्रखंड के बिहिया नगर पंचायत क्षेत्र के ओबरा दवाखाना द्वारा रविवार 16 जुलाई को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। बरतर बीएसएनल टावर रोड बिहिया स्थित ओबरा दवाखाना द्वारा रविवार 16 जुलाई को हर प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ एम असलम द्वारा किया गया है। चिकित्सा शिविर में में हर प्रकार की बीमारियों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। शिविर में पर्ची फ्री है और 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों को मुफ्त दवा दी जाएगी। शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। विदित हो कि ओबरा दवाखाना डॉ एम असलम (जनरल फिजिशियन) द्वारा चलाया जाता है जो एक्स राजधानी ट्रॉमा सेंटर पटना के चिकित्सक रह चुके हैं। ओबरा दवाखाना में लकवा मरीज के लिए सेकाई की सुविधा, बच्चों के लिए नेबुलाइजर की सुविधा एवं पल्स ऑक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध है। यहां बीपी एवं शुगर की जांच भी की जाती है। यहां पर सभी प्रकार के पेट संबंधी रोग, महिलाओं के अंदरूनी रोग, सांस, दमा, बुखार, खांसी, जुकाम आदि का इलाज किया जाता है।

Related posts

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने ब्राजील स्थित माटो ग्रोसो राज्य के गवर्नर के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

संविधान विरोधी छवि को बदलने की कवायद।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग की विद्युत आपूर्ति एवं मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 अप्रैल 26

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम!विकसित भारत-विकसित हरियाणा बनाने को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा हो युवा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment