RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अप्रैल।आज भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जीरो माइल स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट डिज़ाइन की समीक्षा करने के बाद, हॉस्पिटल भवन के बेसमेंट से लेकर सम्पूर्ण संरचना का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अभियंताओं ने निर्माण कार्य की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात,मेडिकल कॉलेज भवन का भी निरीक्षण किया गया, जहां अभियंताओं ने इमारत की मजबूती, सुविधाओं और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने कार्य की गति और गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर,सिविल सर्जन,भोजपुर,एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:धान अधिप्राप्ति को लेकर जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा रैली का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण।

rktvnews

विजय घाट पर कायस्थ महासभा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, शास्त्री जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पटेढ़ी बेलसर और अचंलाधिकारी राघोपुर पर लगाया 10000-10000/- का आर्थिक दंड।

rktvnews

Leave a Comment