RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सीतामढ़ी:मोबाइल डेमोंसट्रेशन भान के द्वारा मतदाताओं को डिजिटल तरीके से ई० वी० एम/ वी वी पैट के बारे में अधिक से अधिक जानकारी सुलभ कराने के मद्देनजर ईवीएम /वी वी पैट प्रचार वाहनों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

सीतामढ़ी/बिहार 15 जनवरी।आगामी लोकसभा निर्वाचन –2024 तथा अन्य निर्वाचनों के मद्देनजर मतदाताओं को ई वी एम एवं वी वी पैट के बारे में मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहनों के द्वारा जानकारी दी जाएगी और उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने आज कुल आठ प्रचार वाहनों को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। उक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित तिथि के अनुसार वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। साथ ही डिजिटली, मतदाताओं को ई वी एम एवं वी वी पैट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि आम जनों को ईवीएम मशीनों से वोटिंग के विस्तृत जानकारी देने की दिशा में यह अभियान मिल का पत्थर साबित होगा एवं निश्चित रूप से ईवीएम/वी वी पैट मशीन के प्रदर्शन के द्वारा आम-आवाम को जागरूक किया जा सकेगा।इससे मतदान प्रतिशत बढ़ाने में काफी मदद मिलेगीकहा कि मोबाइल डेमोंसट्रेशन भान के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र भवन को कवर करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु ई वी एम एवं वी वी पैट का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन का परिचालन संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा तैयार किए गए कार्य योजना तथा दिशा निर्देश में किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में ही निर्देश दिया गया है कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस प्रकार मोबाइल डेमोंसट्रेशन भान के परिचालन की कार्य योजना तैयार करेंगे कि आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में सभी मतदान केंद्र भवनों को कवर किया जा सके। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र भवनों पर डेमोंसट्रेशन हेतु संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहनों पर एक ए ०एल ०एम० टी की प्रति नियुक्ति की गई है जो मतदान केंद्र भवनों पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु ईवीएम/ वीवीपैट का प्रदर्शन करेंगे। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मोबाइल डेमोंसट्रेशन भान का परिचालन तथा ई वी एम डेमोंसट्रेशन कार्य का स्वयं अनुश्रवण करेंगे तथा प्रतिदिन मतदान केंद्र भवनों पर किए गए डेमोंसट्रेशन कार्य का फोटोग्राफ्स जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
मौके पर अपर समाहर्ता राजस्व मनीष शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जापानी पीएसएस से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने राजेश भट्ट!

rktvnews

भारत, मालदीव ने 1,000 सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।

rktvnews

गिरीडीह:भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है करम पर्व: उपायुक्त रामनिवास यादव

rktvnews

बसंत अबके बरस..!

rktvnews

भोजपुर:विश्व योग दिवस के अवसर पर बड़हरा विधायक ने कार्यकताओ संग किया योगाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment