RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

परीक्षा के सफल संचालन को बैठक।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 14 जुलाई।डॉ राधाकृष्णन सभागार , मोतिहारी में जिलाधिकारी, मोतिहारी की अध्यक्षता में जोनल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक को परीक्षा के सफल संचालन तथा परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु ब्रीफिंग किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 16 जुलाई 2023 को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध एवं बिहार अग्निशमन सेवा में अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित संयुक्त (प्रारंभिक) लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एक पाली पूर्वाहन 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक में आयोजित होनी है । पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में दो केंद्रों पर 1806 परीक्षार्थी शामिल होंगे ।
परीक्षा कक्ष के भीतर लिखित सामग्री /प्रवेश पत्र पर कोई लेख /सादा कागज/ क्लिपबोर्ड/ स्लाइड रूल /केलकुलेटर /मोबाइल फोन/ ब्लूटूथ उपकरण /डिजिटल डायरी/ पीडीए या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित है। पूरी तरह से फ्रिस्किंग के पश्चात ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के फोटोग्राफी एवं बायोमेट्रिक अंगूठा का निशान आवश्यक होगा ।
अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर द्वारा परीक्षा केंद्रों पर दंड प्रधान संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लगाया गया है।
परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संचालन कराने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना समाहरणालय परिसर स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में की गई है, संपर्क नंबर 7488241071 है ।

Related posts

चंद्र वंश में कई प्रतापी राजा हुए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने छह कोयला खदानों के लिए निहित आदेश जारी किए और दो खदानों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

जीवन प्रमाण के जरिए पेंशनधारकों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए डीएलसी अभियान 3.0 नवंबर 1-30, 2024 तक चलेगा।

rktvnews

समाज की हर समस्या आईआईसीसी का मुद्दा होगा: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

पहलगाम : हमला पाकिस्तान प्रायोजित, लेकिन क्या केंद्र सरकार की नाकामी कुछ कम है?

rktvnews

पटना:’अटल साहित्यकार सम्मान’ से विभूषित हुए बिहार के हिन्दी-सेवी।

rktvnews

Leave a Comment