RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षा ऐसी संपत्ति है जिसका नही हो सकता बंटवारा:रघुपति यादव

विद्यालय के वार्षिकोत्स का उदघाटन करते रघुपति यादव साथ में अभिनेता हरिओम यादव

आरा/ भोजपुर ( अमरेश सिंह) 13 जुलाई। आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सरैया बाजार स्थिति गुंड़ी रोड में सन् राइज पब्लिक चिल्ड्रेन स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया! जिसमें छात्र-छात्राएं सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उदघाटन जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने फीता काटकर और केक काटकर किया। अपने अतिथिय संबोधन ने रघुपति यादव ने कहा कि शिक्षा ही मात्र एक ऐसी संपत्ति है जिसमें कोई बंटवारा नहीं हो सकता। शिक्षा से विहीन मनुष्य पशु के समान होता हैं। उन्होंने कहा की बाबा भीमराव अंबेडकर ने कहा था की शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। शिक्षा से बड़ा कोई अस्त्र नहीं ।रघुपति यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अभिभावक बंधुओं से हाथ जोड़कर आग्रह करते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए कतई पीछे ना रहने की बात कही और कहा की अपनी जरूरतों को भले कम कर ले लेकिन बच्चों को उच्च शिक्षा दे। रघुपति यादव ने कहा कि मैं हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के खुशियों के लिए लालायित रहता हूं और अपनी सेवा 24 घंटे देने के लिए तैयार रहता हूं जब तक मेरी सांसे है मैं तब तक जरूरतमंदों के लिए और गरीब गुरबा के लिए हर मुसीबत में साथ देने के लिए तैयार हूं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने विद्यालय के संचालक कार्तिक सर का विद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने गांव घर के गरीब बच्चों को शिक्षा देने के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

अभिनेता हरिओम यादव

पाठ्यक्रम में कला शिक्षा को केंद्र में रखते हुए अन्य विषयों के समान महत्व की जरूरत:अभिनेता हरी ओम यादव

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे गायक व अभिनेता हरिओम यादव ने कहा कि मानव जीवन के सर्वांगीण विकास में शिक्षा का महत्व सर्वोच्च है इसके बगैर विकास की कल्पना नहीं की जा सकती और खास करके गांव के गरीब गुरबा को पढ़ाने की जरूरत है गांव को स्मार्ट बनाने के लिए सामाजिक लोगों को आगे आना होगा। अभिनेता हरिओम ने कला में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की वास्तव में कला बच्चों के जीवन को आकार देती है, शिक्षण में आनंद के तत्व को समाहित करती है अतः बच्चों के सर्वांगीण विकास के शिक्षा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम में कला शिक्षा को केंद्र में रखते हुए अन्य विषयों के समान ही महत्व दिया जाना चाहिए और ज्ञानार्जन के केंद्र में कला को रखा जाना चाहिए ।वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने एक से एक बढ़कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर शामिल शिक्षकों में चुन्नू सर, सहिसता, अमित, खुशी कुमारी, रोशनी कुमारी, काजल कुमारी, मंटू कुमार, मुनि जी यादव सहित विद्यालय के विद्यार्थी और अभिववक उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर: राजग सरकार में हुए विकास कार्य से विपक्षी पार्टी परेशान : सम्राट चौधरी

rktvnews

अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार अध्यक्ष शम्भु कुमार सुमन की अध्यक्षता रोहतास जिला अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक अयोजित।

rktvnews

भोजपुर:गुरु शिष्य का योग एक अद्भुत संयोग है : राणा प्रताप

rktvnews

सिवान:देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

मोतीहारी:14 वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के शुभ अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्जलित कर किया गया ।

rktvnews

भोजपुर: विश्व एड्स दिवस पर जीएनएम स्कूल सदर अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment