RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील कुमार सिंह की पुण्यतिथि आयोजित! सुनील बाबू का व्यक्तित्व और कृतित्व स्मणीय:पूर्वा एमएलसी लाल दास राय

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 जुलाई।भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के पूर्व वाइस चेयरमैन,आयकर के प्रसिद्ध अधिवक्ता और रोटरी क्लब ऑफ आरा वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष रो. सुनील कुमार सिंह की तृतीय पुण्यतिथि हरि जी हाता निवास स्थान पर मनाई गई जो इनके बडे पुत्र अमरेश सिंह तथा छोटे पुत्र सिद्धार्थ सिंह उर्फ बंटी द्वारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम इनके परिवार द्वारा पूजा पाठ किया गया इसके बाद उपस्थित गणमान्य लोगों ने इनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व एमएलसी श्रीमान लाल दास राय ने कहा कि सुनील बाबू के योगदान को, इनके गुणों को विस्मृत करना आसान नहीं है। सरल स्वभाव, मदद करने की नियत और सबको सम भाव से देखना और सम्मान देना उनका विशेष गुण था। रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी ने कहा की इनके नेतृत्व में रेड क्रॉस में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए जिसमें सांसद माननीय मीना सिंह जी द्वारा दो भवन निर्माण हुआ, रेड क्रॉस के आय-व्यय को स्वयं देखते थे और निशुल्क अंकेक्षण भी कराते थे और आर्थिक तंगी में कर्मचारियों को सहयोग भी करते थे। पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि आयकर अधिवक्ता के रूप में शहर से लेकर पटना तक इनकी एक विशेष पहचान थी। रेड क्रॉस के लिए तो आधार स्तंभ किसी भी समस्या का समाधान करने की अभूतपूर्व क्षमता थी। रोटरी क्लब के माध्यम से भी सेवा करने में आगे रहते थे। संभावना विद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि सुनील भैया सर्वगुण संपन्न उदार व्यक्तित्व और सेवा कर्मी रहे। सदा हंसते और हर परिस्थितियों में भी सबको चुटकुले सुनाकर हंसाते थे। रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन डॉ राजेश कुमार सिंह सहित उनके बड़े भाई बैंकर्स अनिल कुमार सिंह उनके पुत्र जसवंत कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह दिनेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। बताते चलें कि आज से 3 वर्ष पूर्व कोरोना काल में इनका स्वर्गवास हो गया था और पूरे शहर वासियों को गमगीन कर सुरधाम चले गये।

Related posts

चतरा:पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने आम, महुआ और नीम के पौधे रोपे।

rktvnews

शहरों को मुख्यधारा की जलवायु कार्रवाई में मदद करने के लिए बेंगलुरु ने सम्मेलन की मेजबानी की।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव की कानून व्यवस्था को लेकर वीसी ,प्रदेश में हर हाल में कायम रहे कानून व्यवस्था: मुख्य सचिव

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने विज्ञापनदाताओं/विज्ञापन एजेंसियों द्वारा विज्ञापन जारी करने से पहले स्व-घोषणा अनिवार्य की।

rktvnews

Leave a Comment