RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

दर्दे दिल दर्दे जिगर…आदि गीतों से मो रफ़ी को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजली।

आरा/भोजपुर 27 दिसंबर।हरदिल अजीज गायक मो.रफी की 99वीं जयंती के अवसर पर राधिका मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को रामपुर मिल्की स्थित कल्याण विद्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार, प्राचार्या सुनीता पांडेय, संगीत शिक्षिका संजना सिंह, संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार और गायक राजकुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें मो. रफी के गाए गीत दिल का सूना साज तराना ढूंढेगा…, दर्दे दिल दर्दे जिगर…, जल्दी-जल्दी चलऽ रे कहरा ,सूरज डूबे रे नदिया…, काहे को बुलाया मुझे बालमा…, दीवाने हैं दीवाने को न घर चाहिए…आदि के अलावा अन्य गायक-गायिकाओं के गाए गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सुनीता पांडेय ने कहा कि मरने के वर्षाें बाद भी रफी साहब के गाये गए गीत आज भी लोगों के दिलों में जगह रखते है। ईश्वर ने उनको सुर का बेताज बादशाह बनाया था। संस्कृतिकर्मी शमशाद ‘प्रेम’ ने कहा कि मो.रफी एक अच्छे फनकार के साथ एक अच्छे इंसान भी थे। संगीत के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा की अगले साल मो.रफी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत धर्मेन्द्र कुमार और आरती मौर्या ने तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार करता हूं…गीत गाकर किया। सुनीता पांडेय व नवीन पांडेय ने वादा कर ले साजना तेरे बिना…, शमशाद प्रेम व सबीना अंसारी ने दीवाने हैं दीवानों को…, आरती मौर्या व राजकुमार ने काहे को बुलाया मुझे बालमा…, प्रत्युष कुमार पांडेय व सबीना अंसारी ने तेरे हवाले कर दिया…, शेत साइमन व प्रत्युष कुमार पांडेय ने तेरे जैसा यार कहां…ने प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब झूमाया। वहीं रमेश कुमार ने जो बोएगा वहीं पाएगा…, राजकुमार ने बदन पर सितारे लपेटे हुए…, शमशाद प्रेम ने दर्दे दिल दर्दे जिगर…, धर्मेन्द्र कुमार ने चला जाता हूं किसी के धुन में…, सुनीता पांडेय ने हमें और जीने की चाहत न होती…, नवीन कुमार ने प्यार दीवाना होता है… सबीना अंसारी ने जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं…, प्रत्युष पांडेय ने तेरे लिए दुनिया छोड़ दी…, संजना सिंह ने ओ मेरे दिल के चैन चैन आये मेरे दिल को., आकाश दीप ने एक लड़की भीगी भागी सी…,मो.नौशाद ने ऐ मेरे हमसफर एक जरा इंतज़ार…को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया। मंच संचालन नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर बरुण सिंह, जुल्फिकार अली, अमर पांडेय, शमशाद, सुजय कुमार, ज्योतिष नंदन, अशरफ जहांगीर, शमशेर, अख्तर अली, महावीर पांडेय, भुवर पांडेय, पिंकू पांडेय, अशरफ अली, असलम अली, मो. कलाम अंसारी, शाहिद अंसारी, सोनू , सोनू सिंह, आमना खातून, सजदा खातून, नरगिस परवीन, कंचन कुमारी, सफ़ीना अंसारी, निसरत परवीन, गुलफसां परवीन, नाजिया परवीन, साजदा खातून  समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवास और दवा सबकी व्यवस्था करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अमेरिका-इजरायल धुरी को चुनौती देता वामपंथ।

rktvnews

दो दिवसीय ग्‍लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 सम्‍पन्‍न।

rktvnews

भोजपुर:कारीसाथ स्टेशन के पास लोकमान्य स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लगी आग का मुआयना करने पहुंचे भाजपा के नेता।

rktvnews

भोजपुर : कांवरियों को ले जा रही पिक-अप व टैंकर की टक्कर मे दर्जन भर जख्मी।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में 21 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment