RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सभा का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)02 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहीद स्मारक फांसी तालाब स्थित परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिणाथ महतो, अंचल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने भी बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक में स्थापित अन्य शहीदों की तस्वीरों पर भी पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण किया गया।
इसके उपरांत उपायुक्त की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा में गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज में भाईचारा, प्रेम और अहिंसा की भावना बनाए रखने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नीति एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गांधी जी का संदेश “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सम्मति दे भगवान” – आज भी समाज को एकजुट करने और सद्भावना बढ़ाने का संदेश देता है।
सर्वधर्म सभा के माध्यम से सभी धर्मों के लोगों ने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

एसजेवीएन ने उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग के जरिए सुरंग परियोजना के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए आईआईटी- पटना के साथ साझेदारी की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सुशासन के साधन के रूप में नागरिक केंद्रित संचार पर एक दिवसीय चिंतन शिविर का उद्घाटन किया।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

अदाणी समूह की ‘मेक इन इंडिया’ पहल, शुरू करेगा देश का सबसे बड़ा ‘स्किल एंड एम्प्लॉय’ कार्यक्रम।

rktvnews

ईएफटीए के साथ एफटीए 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगा : उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment