
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 नवंबर।जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला को लेकर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ,जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे एवं अन्य अधिकारों के द्वारा कार्यक्रम स्थल भ्रमण किया गया। इस बार जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन 27 /11/ 2025 महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा एवं 2/ 12/2025 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय भोजपुर में होना तय किया गया है ।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि 27/ 11/25 को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता,कविता लेखन, कहानी लेखन, वक्तृता, सामूहिक लोकगीत एवं सामूहिक लोक नृत्य का आयोजन किया जाएगा। 2/12/2025 को विज्ञान मेला का आयोजन होना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिताओं का मूल उद्देश्य यही है कि जिले स्तर पर उत्कृष्ट युवाओं को चयन करके राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को विभिन्न विधाओं में भाग लेने हेतु चयन करना, वही विज्ञान मेला में जिले के युवाओं की नई सोच, नई तकनीक और आधुनिकता की ओर अग्रसर करने वाले उपकरणों का सुझाव,विचार , एवं कल्पना का खोज दिखे।
