RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक के पद की परीक्षा।

जिला मुख्यालय छपरा में 18 परीक्षा केन्द्रों पर 8976 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल।

परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की की गई ब्रीफ़िंग।

RKTVNEWS/सारण (छपरा) 27 जून।बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पद के लिए परीक्षा शनिवार ( 29 जून) को आयोजित होगी। जिसके लिए सारण जिला में 18 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। यह परीक्षा एक पाली में मध्याह्न 12:00 बजे से 02:30 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी। जिसमें कुल 8976 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को पूर्वाहन 10:00 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
बताया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र प्रेक्षक सह स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं सुपर जोनल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रतिनियुक्त किये गए हैं। जो परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व में अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर परीक्षा समाप्ति के उपरांत तक विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे।
सभी जोनल एवं सुपर जोनल दण्डाधिकारी एवं सम्बद्ध पुलिस पदाधिकारी सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा का संचालन कराते हुए विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे।
स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के अयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय सभागार में सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों /पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफ़िंग की।
सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रवेश के समय सभी अभ्यर्थियों की अच्छे से फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने को कहा गया। किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों का बॉयोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जायेगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मोबाइल जैमर लगाया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी रखी जायेगी।
परीक्षा प्रारंभ होने के समय से परीक्षा के समाप्त होने तक की अवधि में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा के द्वारा परीक्षा तिथि को केन्द्रों के 500 गज परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेद्याज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केन्द्र के आस-पास फोटोस्टेट की दूकान, साईबर कैफे परीक्षा के दौरान पूर्णतः बंद रहेंगे।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा के परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या 06152- 242444 है। नियंत्रण कक्ष परीक्षा के दिन प्रातः 09:00 बजे से 6:00 बजे संध्या तक कार्यरत रहेगा। जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना दी जा सकेगी। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी सदर, नीरा वर्मा रहेंगी।
ब्रीफ़िंग में अपर समाहर्त्ता, सभी केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

एसबीआई लाइफ का ‘जॉली एंड पॉली’ अभियान: नए ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा निभा रहे हैं किरदार, लोगों को आकांक्षा और ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य।

rktvnews

दीव में जी20 आरआईआईजी सम्मेलन में एक स्थायी नीली अर्थव्यवस्था के लिए वैज्ञानिक चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की गई।

rktvnews

गढ़वा:पलामू लोकसभा क्षेत्र सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: अवैध खनन के विरुद्ध देर रात्रि की गई छापेमारी में 2 नाव को किया गया जप्त।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ मिलेट्स व्याख्यान।

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment