RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

68 वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया 68 पंचायतों का भ्रमण व निरीक्षण।

दरभंगा/ बिहार 12 जुलाई। मुख्य सचिव, बिहार आमिर सुबहानी के आदेश के आलोक में प्रत्येक बुधवार/गुरुवार को जिला, अनुमण्डल, प्रखण्ड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखण्डों के एक-एक पंचायत का भ्रमण कर सभी योजनाओं यथा – मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत हर घर नल का जल, घर तक पक्की नली-गली योजना, आँगनवाड़ी केन्द्र, सभी विद्यालय संचालन व्यवस्था, आवासीय छात्रावास, आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएं, भू-राजस्व, जन-वितरण प्रणाली की दुकान, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, पंचायत सरकार भवन, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की गहन जाँच किया जाना है।
इसके साथ ही पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित प्रखण्ड एवं अंचल में जाँच में पाई गई स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
इसी कड़ी में जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित कुल – 68 पदाधिकारियों को एक-एक पंचायत आवंटित किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी द्वारा अपने आवंटित प्रखण्ड एवं अंचल में जाँचोपरान्त वर्तमान में क्षेत्र भ्रमण हेतु उपलब्ध कराए गए सूची में वर्जित सभी बिंदुओं का बिंदुवार प्रतिवेदन समर्पित करते हुए मॉनिटरिंग पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:गुरु बक्शी विकास को मिला गंगा कला आरती के कुशल निर्देशन हेतु बिहार सांस्कृतिक गौरव सम्मान।

rktvnews

स्‍वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए नामांकित होना कंतारा टीम के लिए गौरवशाली पल है : अभिनेता और फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सात दिवसीय पुरालिपि एवं पुरालेख कार्यशाला का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 350 करोड़ रु० की लागत से 80 एकड़ भूमि पर बननेवाले पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के कार्यों का भूमि पूजन किया।

rktvnews

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment