RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी-सरैंया गाॅव में एक महिला को लाठी डंडे से पीटकर तथा चाकू से गोद कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मृतका सरली देवी के भाई करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गाँव निवासी विरेंद्र डोम ने शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत एवं अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के समक्ष दिये आवेदन मे लिखा है कि मुझे फोन पर सूचना मिली कि मेरी बहन की शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई है जिसकी सूचना मैने शाहपुर थानाध्यक्ष को दी। घटना की सूचना पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, पुअनि ज्योति कुमारी तथा सशस्त्र बल की गठित टीम ने घटनास्थल पर पहुॅच कर बिलौटी-सरैयां में अभियुक्त रंगीला डोम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मृतक महिला सरली देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतका के भाई विरेंद्र डोम ने बताया कि उसकी बहन के पति तथा परिवार के लोग उसकी बहन के साथ अक्सर मारपीट करते रहते थे और आज पीट पीटकर मौत के घाट उतरा दिया। इस संबंध में शाहपुर थाना में कांड संख्या 121/24 दिनांक 23/3/2024 धारा 302/34 भादवि दर्ज किया गया है जिसमे पति राजन डोम, ससुर रंगीला डोम, चाचा ससुर द्वारिका डोम और भतीजा साजल डोम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। ससुर रंगीला डोम ने बताया कि मृतका को तीन लडकी तथा दो लडका है। पुलिस ने ससुर रंगीला डोम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी जारी है।

Related posts

भोजपुर:संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनते ही भोजपुर में जश्न, कोईलवर में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस।

rktvnews

उज्जैन में मां शिप्रा शुद्धिकरण का संकल्प ले रहा है मूर्तरूप -मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

झारखण्ड आदिवासी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होगा “रीझ रंग रसिका” रैली

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऋण आवेदन हेतु अनुजा निगम का ऑनलाइन पोर्टल प्रारम्भ’ ’सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया शुभारम्भ।

rktvnews

शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गोंड के नाम पर वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ होंगे, सारणी में खुलेगी आईटीआई

rktvnews

Leave a Comment