RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

वीआईपी की प्रेस वार्ता! पैक्स अध्यक्ष आनंद कुमार पर लगाया आरोप।

आरा/ भोजपुर 14 सितंबर।आज आरा के प्रभा होटल में विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।वार्ता में यादव ने कहा कि सहकारिता विभाग का संगठन किसानों ने एक दूसरे किसान भाई की मदद के लिए बनाया था और आज उन्हें गरीब किसानों मजदूर को पैकस सदस्य के रूप में नाम नहीं जोड़ा जा रहा है इसमें उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला अंतर्गत अंगीयाव प्रखंड के चासी पैकस में पैक्स अध्यक्ष आनंद कुमार ने अपने ही परिवार के कई लोगों का नाम पैकस सूची में जोड़ा हुआ है और जो भी उनके करीबी है उनमें से कुछ लोगों का नाम दो दो जगह पर जोड़ा गया है और यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई किसानों ने आवेदन किया परंतु उन सभी लोगों का नाम को निरस्त कर दिया गया और उन्हें फोन करके धमकाया जा रहा है कि तुम लोगों को किसने कहा कि आवेदन करो हमारे पास अधिकार है हम नहीं जोड़ेंगे तो तुम क्या कर लोगे किसानों को उल्टा सीधा भी बोलते हैं। यादव ने कहा कि वहां के पैकस समिति को तुरंत निरस्त कर दिया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई पैक्स अध्यक्ष पर किया जाए क्योंकि पिछले तकरीबन 30 वर्षों तक उनके ही परिवार के लोग पैक्स अध्यक्ष पद पर रहे है और अभी आनंद कुमार खुद पैकस अध्यक्ष हैं उन्होंने धान खरीद में भी घोटाला किया है गरीब किसानों का धान नहीं लेते हैं और ना ही किसानों को खाद बीज कीटनाशक उपलब्ध नहीं कराते हैं । उन्होने ने कहा कि हम प्रमाण के साथ आप सभी पत्रकार भाइयों को वहां की पैक्स सदस्यता सूची में जो है वह दे रहे हैं किस-किस तरह से उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है इस पर उन्होंने कहा कि हम केंद्र मंत्री सहकारिता विभाग अमित शाह जी को और बिहार सरकार सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव जी को और जिला पदाधिकारी महोदय और जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन भेज रहे हैं और उन पर उचित कार्रवाई की मांग करते हैं जिससे सभी किसानों का नाम पैकस सदस्य में जोड़ा जाए जिससे पैक्स की सारी योजनाओं का लाभ हमारे गरीब किसान भाइयों को मिल सके इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद , प्रधान महासचिव शंकर यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंदन बिंद, और प्रखंड अध्यक्ष आरा सदर राजलाल चौधरी, ओम प्रकाश सिंह यादव, कमलेश सिंह , नंदलाल यादव, रामनिवास निषाद, सचिन चंद्र निषाद चंद्र मोहन शाह आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भारत नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी करेगा।

rktvnews

देहरादून में चल रही 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत की 76 वीं वर्षगांठ पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल का ऐप लॉन्च!मरीजों को घर बैठे मिलेंगी सारी जानकारी:डा विजय गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment