RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता पूर्वक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मई।व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा भारत भूषण भसीन के अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ पक्षकारगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 899 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 342 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 544 है, साथ ही कुल मो0 – 31815460 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 2 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था।

Related posts

राजस्थान:अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री

rktvnews

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने उपायुक्त से की मुलाकात।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये लागत की 1327 योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने किया 48 पीस किंगफिशर बीयर बरामद! धन्धेबाज फरार

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में NDMIS, संपूर्ति एवं DSS पोर्टलों पर डाटा अद्यतन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment