RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!जल और हरियाली के बिना जीवन की कल्पना बेमानी : जिलाधिकारी।

बेतिया/पश्चिमी चंपारण 06 जुलाई।74 वां वन महोत्सव अंतर्गत आज स्थानीय पुलिस केन्द्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिल कुमार, वन संरक्षक-सह-क्षेत्र निदेशक, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष, डॉ0 नेशामणि सहित वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वन महोत्सव के तहत 01-07 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पर्यावरण का संरक्षण करना है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। सभी को इसे अपने जीवन में अपनाना होगा।

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अंतर्गत वन महोत्सव का आयोजन जिले में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। जल और हरियाली के बिना जीवन की कल्पना ही बेमानी है। जल और हरियाली सुरक्षित रहेगा तभी जीवन भी सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है।

वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर बताया गया कि पश्चिम चम्पारण जिला मेंं वन विभाग, एनजीओ, सरकारी संस्थान, गैर सरकारी संस्थान, वन सीमांत ग्रामों के ग्रामीण कृषक, जीविका दीदियों तथा मनरेगा द्वारा लगभग 16 लाख 62 हजार पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूर्ण किया जाना है। इस हेतु विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, लेखन, चित्रांकन, क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री अशोक राम एवं लालसा यादव को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जल जीवन हरियाली एवं प्रत्येक प्रखंड में लोगों को सुलभता से पौधा उपलब्ध कराये जाने हेतु चलाये जा कृषि वानिकी रथ/चलंत पौधा बिक्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित उपस्थित अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने हाजीपुर प्रखण्ड(मुख्यालय)के औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 जुलाई 26

rktvnews

वृहद भारत फेडरेशन बनाने के लिए मगध फाउंडेशन भारत सरकार को देगी प्रस्ताव : केएन त्रिपाठी

rktvnews

पुणे का कमांड अस्पताल सफल पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना।

rktvnews

Leave a Comment