RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:124 विद्यार्थियों का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर , वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 अक्टूबर।वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, भिड़री, गड़हनी, आरा, भोजपुर 802203 में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह ने यह जानकारी दी कि समूह के अंतर्गत संचालित मोना स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, अगमकुआं, पटना तथा वर्मा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, आरा (भोजपुर) के 124 से अधिक विद्यार्थियों का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (Community Health Officer – CHO) पद पर हुआ है।
डॉ. सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का लक्ष्य बिहार में स्वास्थ्य एवं तकनीकी शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।
संस्थान बिहार में नर्सिंग, पैरामेडिकल, लॉ, पॉलीटेक्निक और मैनेजमेंट के क्षेत्र में अग्रणी है। यह आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना यूनिवर्सिटी, एसबीटीई (बिहार सरकार), बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से संबद्ध है तथा बी.सी.आई., ए.आई.सी.टी.ई., बी.एन.आर.सी., स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग (भारत सरकार एवं बिहार सरकार) से अनुमोदित है।
समूह के अधीन मोना स्कूल ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, मोना लॉ कॉलेज और मोना पॉलिटेक्निक कॉलेज भी संचालित हैं, जहाँ विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सुविधा एवं 100% प्लेसमेंट असिस्टेंस की व्यवस्था की गई है।
डॉ. डी. के. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संस्थान छात्रों को और अधिक उन्नत सुविधाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगारोन्मुख शिक्षा को और सशक्त करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान की सफलता छात्रों की मेहनत और समाज के विश्वास का परिणाम है।

Related posts

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश आदित्य सुमन के सराहनीय कदम! शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकित बच्चो का विद्यालय पहुंच लिया जायजा।

rktvnews

सिनेमा वास्तव में तब अंतर्राष्ट्रीय बन जाता है जब यह बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ जाता है: निर्देशक रॉबर्ट कोलोडनी

rktvnews

सारण:बिहार विज़न डॉक्यूमेंट 2047 को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

टैली सोल्युशन्स ने किया ‘एमएसएमई ऑनर्स’ के चौथे संस्करण का अनावरण, उद्यमिता की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के नवसारी में 47,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment