RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:महिला कालेज एनसीसी इकाई की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

 

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 सितंबर। महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में एनसीसी इकाई की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन एनसीसी के एएनओ ले. डॉ. स्मिता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेंद्र प्रताप पालित द्वारा किया गया। इस अवसर पर 5 बिहार बटालियन के सूबेदार पूरन सिंह की उपस्थिति रही। ले. (डॉ.) स्मिता कुमारी ने कहा के हर साल 29 अगस्त को दुनिया भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। खेल मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। खेल खेलने वाले व्यक्ति स्वस्थ रहते हैं। भारत ने कई महान खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जैसे उड़नपरी के नाम से मशहूर पीटी उषा, मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद। सूबेदार पूरन सिंह ने कहा कि खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनका जन्म इसी दिन हुआ था। खेत के प्रति शारीरिक सक्रियता के रूप में जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता, हाई जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related posts

दुमका: गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले को दी सौगात 100 बैड के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का किया शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा,शाहपुर प्रत्याशी के स्वजातीय वोटो में बिखराव,आरा में दिख रहा हिंदुत्व का रंग।

rktvnews

14 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा, विकास योजनाओं के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:स्मार्ट मीटर से गरीबों का हो रहा शोषण:पूर्व विधायक अनवर आलम

rktvnews

Leave a Comment