RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का राजकीय समारोह के रूप में होगा आयोजन : जिलाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल। शनिवार को भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह ऐतिहासिक उत्सव दिनांक 23 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक राजकीय समारोह के रूप में भव्य और आकर्षक ढंग से मनाया जाएगा।
समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आरा स्थित रमना मैदान के वीर कुंवर सिंह पार्क में एवं जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत वीर कुंवर सिंह किला मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, वीर कुंवर सिंह पार्क में झंडोत्तोलन, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण समारोह, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान, रामापुर सनदिया ग्राम से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। इसके साथ ही एंबुलेंस एवं यातायात व्यवस्था, सड़क एवं समारोह स्थल की सफाई, पानी का छिड़काव, पार्क का सौंदर्यीकरण, तालाब की सफाई, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे यह उत्सव जिलेवासियों के लिए एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव बने।
इस बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर,व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फ्लाई ऐश उपयोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिले चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार।

rktvnews

नारनौल:एडीआर सेंटर में किशोर न्याय अधिनियम व पोक्सो एक्ट के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

गढवा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:5 दिवसीय मशरूम उत्पादन हेतु अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रयासों में राज्य सरकार करेगी पूर्ण सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात का 133 वाँ संस्करण भोजपुर जिला के विभिन्न बूथो पर सुना गया।

rktvnews

Leave a Comment