RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- 1.78 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

जयपुर/राजस्थान 06 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्प आमजन के जीवन में खुशियों के रंग भर रहे हैं। इन कैम्पों में मिल रहे 10 लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लोगों को महंगाई से राहत मिल रही है, जिससे उनका जीवन सुगम हो रहा है। गुरुवार शाम तक 1.78 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.56 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गुरुवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 55.03 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 93 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.36 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.04 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.91 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.38 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.43 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.07 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.31 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.31 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

आम जनता को दिल्ली पुलिस साइबर अपराध और आर्थिक अपराध, केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी), इंटेलिजेंस ब्यूरो और साइबर सेल, दिल्ली के नाम, हस्ताक्षर, मुहर एवं लोगो वाली फर्जी और जाली ई-मेल को लेकर सतर्क किया गया है ।

rktvnews

पटना : हरितालिका तीज पर महिलाओं में मेहंदी लगाने का क्रेज चरम पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के संकल्प पत्र पर किए हस्ताक्षर।

rktvnews

नारनौल:पॉक्सो एक्ट-2012 विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रव्यापी अभियान “मेरी माटी मेरा देश” राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ‘वीरों’ को सम्मानित करेगा।

rktvnews

“झारखंड के लेखक एवं वरिष्ठ अध्यापक डॉ नवीन कुमार को उत्तर प्रदेश में मिला सम्मान।”

rktvnews

Leave a Comment