RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आगामी 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘मेगा हेल्प डेस्क कैंप’ (Mega Help Desk Camp): जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक।
मतदाता सूची (SSR-2026) के लंबित आवेदनों के निष्पादन और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष पहल।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)08 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (Special Summary Revision) के तहत आगामी 10 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय ‘मेगा हेल्प डेस्क कैंप’ (Mega Help Desk Camp) का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि इस मेगा हेल्प डेस्क कैंप का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची (SSR-2026) के अंतर्गत मतदाताओं से संबंधित लंबित आवेदनों और कार्यों का जल्द से जल्द निष्पादन करना है। इसके साथ ही, अर्हता रखने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए उन्हें मतदान केंद्रों पर ही आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। आगे बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने और योग्य नागरिकों को जागरूक करने में सहयोग की अपील की।

इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव व संबंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:श्रद्धा के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा हैँ।

rktvnews

रायपुर : ’परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न’।

rktvnews

ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में वृहद पैमाने पर किया जा रहा है मिलेट चिक्की का उत्पादन।

rktvnews

संक्रांति समारोह में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समां बांधा, तालियां बटोरीं।

rktvnews

भोजपुर:अघोरेश्वर जन्मोत्सव पर रक्तदान’ व ‘स्वास्थ्य परीक्षण’ से समारोह’ संपन्न।

rktvnews

पृथक बुंदेलखंड के साथ इतिहास की किताबों में कुछ और पन्ने जोड़ने की जरुरत।

rktvnews

Leave a Comment