RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में छूट के लिए 23 मार्च को होगा महाधरना : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)16 फ़रवरी।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति एवं भोजपुर जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की कोरोना के पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों पर छूट मिलता था लेकिन कोरोना समाप्त होने के बाद रेलवे टिकटों में छूट अभी लागू नहीं किया गया है।इसके विरोध में 23 मार्च 2025 को आरा रेलवे जंक्शन पर महा धरना का आयोजन किया गया है ।संगठन के संरक्षक पूर्व प्रिंसिपल कमल कुमारी एवं राघव प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आश्वासन दे रही है कि शीघ्र लागू होगा लेकिन अभी तक सार्थक कोई नतीजा नहीं निकला है। सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 की चर्चा करते हुए संगठन के महामंत्री डॉ दिवाकर पांडे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के तरफ से मिलनी चाहिए।संगठन के संयुक्त महामंत्री निर्मल कुमार एवं उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने भी केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति कि घोर निंदा करते हुए रेलवे टिकटों में छूट अविलंब लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की है। जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने प्रशासन से मांग किया है कि वरिष्ठ नागरिकों के हित में प्रस्तावित ओल्ड एज होम का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए गए जिसमें 2 मार्च 2025 को हाउसिंग कॉलोनी शिव मंदिर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने, केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृहद योजना तैयार कर इसकी घोषणा शीघ्र करना शामिल है। बैठक में शामिल प्रमुख वरिष्ठ नागरिकों में त्रिलोकी सिंह, रविंद्र नाथ, अमरेंद्र कुमार ,गोवर्धन सिंह, अनंत प्रसाद श्रीवास्तव ,नथुनी पांडे ,उदय प्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद यादव ,सत्यनारायण सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार प्रमुख थे।बैठक के अंत में पिछले कालखंड में मृत वरिष्ठ नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने की कृपा करें ।

Related posts

भाजपा ने संदेश विधानसभा मतदाता चेतना अभियान कार्यक्रम के लिए की बैठक।

rktvnews

मोतिहारी:स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त करायी जायेगी आईटीआई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा : उप विकास आयुक्त

rktvnews

चैधरी चरण सिंह, राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान का सचिव ने किया निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंड एवं नगर निकायों के नोडल व सहयोगी पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का किया आकलन, सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का किया मूल्यांकन।

rktvnews

सीएसआईआर-केंद्रीय कांच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान (सीजीसीआरआई) ने ‘‘वन वीक वन लैब’ अभियान के तहत छात्र वैज्ञानिक संपर्क कार्यक्रम समारोह आयोजित किया।

rktvnews

बक्सर:यूजीसी नेट में जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय,बक्सर के संस्थापक की दो पोतियों ने उच्च स्कोर प्राप्त कर जिले का नाम किया रौशन।

rktvnews

Leave a Comment