
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 अगस्त। शनिवार को जनहित परिवार, भोजपुर के तत्वावधान में नागरी प्रचारिणी, जिला केंद्रीय पुस्तकालय, रमना, आरा में लेखक आदित्य प्रकाश की आत्मकथा ‘आदित्य : धूप-छाँव का सफर’ का विमोचन कार्यक्रम लेखक के 25 में जन्मदिन पर किया गया।
कार्यक्रम में लेखक के पिता रण विजय बहादुर सिंह ने आगत अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया।
पुस्तक ‘आदित्य : धूप-छाँव का सफर’ का लोकार्पण जगत नंदन सहाय, जनहित परिवार भोजपुर प्रतिनिधि के सभापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ममता मिश्रा, जनहित परिवार भोजपुर की। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से संबोधित करने वालों में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. रणविजय कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ जय जैन, मुख्य वक्ता सिनेटर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यलय प्रो. डॉ. नीरज कुमार के अलावा रविंद्र नाथ पाठक , डॉ रेनू मिश्रा, डॉ किरण कुमारी, डॉ रवि कुमार, अजय गुप्ता अज्ञानी, अरविंद सिंह , सुरेश प्रसाद, रमेश सिंह, आदि प्रमुख थे मंच का संचालन अतुल प्रकाश जबकि धन्यवाद ज्ञापन नद किशोर सिंह कमल ने किया।


