RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: रोहतास: रोहतास जिले का अपना एक स्वर्णिम रहा है इतिहास: अवधेश नारायण सिंह

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)09 नवंबर। आज रोहतास जिला स्थापना दिवस पर बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह डीएम उदिता सिंह एसपी रौशन कुमार एडीएम चन्द्रशेखर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय समारोह का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन सहीत विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का जायजा भी लिया।
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि रोहतास जिला सामाजिक, सांस्कृतिक ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा राजनीतिक आदि सहित कृषि के क्षेत्र में शुरू से ही सम्पन्न रहा है। इस जिले का अपना एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। उक्त विचार रोहतास जिले के 52वाँ स्थापना दिवस का उद्घाटन करते बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह प्रकट कर रहे थे। उन्होंने रोहतास के विकास को गति देने के लिए जिला पदाधिकारी उदिता सिंह तथा जिले में शांति-सौहार्द हेतु पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार को धन्यवाद दिया। जिले के स्थापना दिवस की शुरूआत प्रभातफेरी से हुई। शाम में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय, वरीय उप समाहर्ता ओमप्रकाश लाल तथा जिला कला संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर मतीन सासारामी, उषा सिंह एवं रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Related posts

मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा जिले के 66 प्रतिशत से अधिक परिवारों को अपने घर में मिल रहा नल से जल।

rktvnews

सेबी की विश्वसनीयता दांव पर।

rktvnews

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग रहे अलर्ट! रोकथाम के लिए प्रभावी रूप से करें कार्य:जिलाधिकारी, सारण

rktvnews

भोपाल:माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल

rktvnews

रायपुर : सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है – राज्यपाल ,रमन डेका

rktvnews

रोहतास:स्कूलों के संचालन का पूरा जिम्मा समाज को सौंपेगी सरकार।

rktvnews

Leave a Comment