RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जवईनिया में गंगा कटान का डीएम मनेश कुमार मीणा ने किया निरीक्षण*।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अगस्त। भोजपुर के नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शनिवार को जवईनिया क्षेत्र में गंगा नदी से हो रहे कटान का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से इसकी विस्तृत जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गंगा कटान से उत्पन्न स्थिति और इससे होने वाली संभावित परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशासन की ओर से कटान प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा और बचाव को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।

Related posts

जनाब! सिर्फ क्रिकेट को खेल मत समझिए।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने सभी डीडीओ के साथ की वर्चुअल बैठक, कहा- बिल प्रक्रिया में पार्दर्शिता जरूरी।

rktvnews

बिहार:पूर्वी चंपारण:एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई-सुगौली के गन्ना पेरई सत्र 2024-25 का पूजन कर किया गया शुभारम्भ।

rktvnews

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुर जिले में किया गया झंडोतोलन!राष्ट्र भक्तो की गाथा है स्वतंत्रता दिवस:प्रो आभा सिंह

rktvnews

सारण:लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के पुत्र के तिलक समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment