
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 अगस्त। शनिवार को भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद आरा शहर के शोक-संतप्त परिवारों से मिले!पकड़ी निवासी भाकपा-माले के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्ना महतो का 32 वर्षीय पुत्र अमरेन्द्र कुमार का पिछले दिनों निधन हो गया था,उनके घर जाकर मिले,आरा नगर निगम के पूर्व उपमेयर सुमन देवी के पति 60 वर्षीय राजू प्रसाद का भी पिछले दिनों बीमारी के कारण निधन हो गया था,पकड़ी निवासी स्नेहा पासवान का 22 वर्षीय एक सूरज कुमार का पिछले दिनों रोड दुर्घटना में निधन हो गया था!इन सभी शोक-संतप्त परिवारों से मिलाकर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी!सांसद सुदामा प्रसाद के साथ,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,नगर कमेटी सदस्य मिल्टन कुशवाहा,पूर्व वार्ड पार्षद राजू प्रसाद,ब्रांच सचिव मुकेश कुमार,मुकुल यादव, कमलेश कुमार,रियासत अली,राजकिशोर प्रसाद, धन्नजय कुमार सिंह आदि कई लोग मौजूद थे!


