RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सारण:लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)20 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर युवाओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से स्वीप कोषांग द्वारा आज लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन छपरा के प्रेक्षा गृह में किया गया।
इस प्रतियोगिता में छपरा के 7 महाविद्यालयों की टीम ने भाग लिया। पृथ्वीचंद विज्ञान महाविद्यालय की टीम “ईवीएम”, जगदम महाविद्यालय की टीम “वीवीपैट, जगलाल चौधरी महाविद्यालय की टीम “मॉक पोल”, राजेन्द्र कॉलेज की टीम “नॉमिनेशन”, जयप्रकाश महिला महाविद्यालय की टीम “कांस्टीट्यूएंसी”, रामजयपाल सिंह यादव महाविद्यालय की टीम “वोटर्स” एवं गंगा सिंह महाविद्यालय की टीम “डेमोक्रेसी” ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में चार अलग अलग राउंड में लोकतंत्र एवं निर्वाचन से संबंधित थीम पर प्रश्न पूछे गये। अंत में गंगा सिंह महाविद्यालय की टीम “डेमोक्रेसी” ने प्रथम स्थान पाया। जगदम महाविद्यालय की टीम “वीवीपैट” द्वितीय एवं जगलाल महाविद्यालय की टीम ” मॉक पोल” तृतीय स्थान पर रही।
विजेता टीमों को उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी एवं नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया।
क्विज कांटेस्ट का संचालन चंचला तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त ने अपने संबोधन में सभी युवाओं से अनिवार्य रुप से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं चुनाव के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सभी युवाओं को जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया। नगर आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करते हुये मतदान कर्मी मतदान कराने हेतु बूथ पर जाते हैं। सभी लोगों को मताधिकार के अपने महत्वपूर्ण अधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिये।
इस अवसर पर स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी कुमारी अनुपमा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सहित कोषांग के अन्य सहयोगी पदाधिकारी,कर्मी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रायें उपस्थित थी।

Related posts

मांगों को लेकर जन संघर्ष पार्टी ने दिया धरना।

rktvnews

सारण:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सारण पुलिस की खास पहल, संवाद कार्यक्रम “आवाज दो” का किया आयोजन।

rktvnews

‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ 09 से 15 अगस्त के दौरान पूरे देश में चलाया जाएगा।

rktvnews

इंदौर:जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, कलेक्टर शिवम वर्मा ने आमजन की समस्याएँ सुनकर किया त्वरित निराकरण।

rktvnews

भोजपुर: स्वच्छ पेय जल हेतु थाने में लगाए गए RO मशीन।

rktvnews

भोजपुर:25 जनवरी को आरा में होगा शाहाबाद स्तरीय बदलो बिहार समागम।

rktvnews

Leave a Comment