RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुर जिले में किया गया झंडोतोलन!राष्ट्र भक्तो की गाथा है स्वतंत्रता दिवस:प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस पर जगजीवन कॉलेज, आरा में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के बाद प्राचार्या डॉ.आभा सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा की देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन है वंदन है। इन्हीं राष्ट्र भक्तों के हंसते-हंसते मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर करने के कारण हम सभी स्वतंत्र हुए हैं। प्राचीन भारत के गौरव, अंग्रेजी शासन के दौरान भारतीय अस्मिता की हानि, तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चंदन कुमार मनोविज्ञान,एनसीसी पदाधिकारी अमृत लाल जायसवाल, एवं एन एस एस पदाधिकारी डॉ नवारुण घोष की देखरेख में हुआ। मंच संचालन तन्वी कुमारी ने किया। काजल कुमारी एवं खुशी कुमारी ने अपने देशभक्ति गीत पर भावपूर्ण नृत्य कर सबका मन मोह लिया ।भूमि ओझा ने अपने ओजस्वी भाषण से सबको जोश से भर दिया। अंत में प्रधानाचार्य ने सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्र छात्राओं से कक्षा में पचहत्तर प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया तथा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट को सम्मानित किया। प्रमुख लोगों में प्रो शिरोमणी सिंह, प्रो सुनील कुमार,प्रो सत्येंद्र पांडे, जयवीर कुमार, संजय राय आदि रहे।

वीर कुंवर सिंह पार्क में हुआ झंडा तोलन।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में झंडा तोलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरफराज अहमद खान में ध्वजारोहण किया। प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक आश्वारोही वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुंवर सिंह अमर रहे का जयघोष होते रहा। उपस्थित लोगों में सुशील कुमार, मनोज कुमार सिंह,ददन जी, डी राजन, सुशील तिवारी, पंकज साइ, गगन जी आदि सम्मिलित रहे।

कृषि विज्ञान केंद्र पर डॉक्टर पीके द्विवेदी ने किया झंडा तोलन।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के हेड और कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर पीके द्विवेदी ने कार्यालय में समस्त लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि
सुजलां सुफलां मलयज शीतलां
शस्य श्यामलां मातरं वंदे मातरम।

लावारिस सेवा केंद्र पर लाल दास राय ने किया झंडा तोलन।

लावारिस सेवा केंद्र बिहार आरा के प्रधान कार्यालय पर अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने झंडातोलन कर सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना और बधाई दी। साथ ही लावारिस सेवा केंद्र की स्थापना दिवस पर भी इससे जुड़े सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया।

डीडीसी ने रेडक्रॉस मे किया झंडोतोलन

रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई में वाईस प्रेसिडेंट सह उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने 15अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया और झंडा को सलामी दी।इस अवसर पर अनेक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर 77वे स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। विशेष उपस्थिति में अध्यक्ष डा वी एन यादव,डा राजेश कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी लाल दास राय, एमएलसी राधा चरण साह,डा अजय,पूर्व एमएलए, डा प्रतीक, आदि अनेकों रहे।

वीकेएसयू में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने किया झंडोतोलन।

महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह के नाम पर अवस्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने झंडा फहराया और वीर बलिदानियों के के कुर्बानी को याद करते हुए विस्तार से चर्चा की। कुलपति ने उपस्थित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विकास में, इसे अग्रणी बनाने मे,इसके ऐतिहासिक महत्व बढ़ाने में सबका सहयोग चाहिए। कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संभावना आवासीय विद्यालय की प्राचार्या डा अर्चना सिंह ने झंडा फहराया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में हर्ष और उल्लास के साथ झंडा तोलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। झंडा तोलन के बाद डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि यह तिरंगा हम सभी भारतीयों के लिए आन बान और शान का प्रतीक है।इस तिरंगा को पाने के लिए हमारे भाई-बहनों माताओं ने हजारों नहीं लाखों में कुर्बानी दी गई। राष्ट्र भक्त युवाओं ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया लेकिन अंग्रेजी हुकूमत स्वीकार नहीं किया। आज उन्हीं वीरों को नमन करने का,उनके पराक्रम,वीरता को याद करने का दिन है।भारत माता की जय, वन्दे मातरम के जयघोष और छात्र छात्राएं हाथ में तिरंगा लहराते रहे।

श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली में प्राचार्य ने फहराया झंडा।

ज्ञान स्थली के प्राचार्य डॉ आदित्य तिवारी ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया। झंडे को सलामी दी और कहा कि
15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ। इसके लिए पूरा देश महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन चलाया। हजारों की संख्या में लोग लाठी,गोली,काला पानी और फांसी पर चढ़कर आजादी पायी है।यह तिरंगा देश की अस्मिता है इसे संभाल कर रखना जरूरी है। इस अवसर पर संजय कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका ने छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Related posts

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कराने से क्या बदलाव आएगा?

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब ब्यूटी पार्लर और साड़ी सेंटर से 20 हजार रूपये महीना कमाती हैं, पूनम।

rktvnews

चतरा:9 प्रखंड के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:लोकनायक स्मारक स्थल से नगर भ्रमण करते हुए अमृत कलश यात्रा पटना रवाना!शहीदों के सम्मान से भोजपुर की मिट्टी गौरवान्वित:विभु जैन

rktvnews

भोजपुर:3 दिसंबर 2023 को आरा में व्यवसाय संघ का होगा दूसरा जिला सम्मेलन!संघ की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बिहार:पटना:उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment