RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के पुत्र के तिलक समारोह में हुए शामिल।

बक्सर/बिहार 05 दिसंबर।बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के पुत्र अमरेश यादव के तिलकोत्सव व उनके माता-पिता के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे ।जहां सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव के पिता स्वर्गीय हरदेव सिंह यादव माता स्वर्गीय गुजरिया देवी की प्रतिमा का विधि विधान व मंत्र उच्चारण के साथ अनावरण किया। कार्यक्रम के उपरांत तिकोत्सव में शामिल होकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने क्षेत्र की उपस्थित हजारों गणमान्य जनता और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी । वही विधायक के द्वारा लालू प्रसाद यादव को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र एवं चांदी का मुकुट भेट में दिया गया।
विधायक ने कहा कि सचमुच में गरीबों के मसीहा है लालू प्रसाद यादव मेरे लिए भगवान है इन्होंने मुझ जैसे गरीब सिपाही को विधायक बनाने का काम किया । जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर आवागमन के सभी चौकों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस बल के जवानों के साथ सीडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, सिमरी थाना अध्यक्ष अमन कुमार तैनात रहे ।कार्यक्रम में कांग्रेस के सदर विधायक मुन्ना उर्फ संजय तिवारी, डुमराव विधानसभा के विधायक अजीत कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राम गोविंद सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्री विपक्ष के नेता अंबिका चौधरी उत्तर प्रदेश, बक्सर के राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंगद यादव, राजद सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव, ब्रह्मपुर के प्रखंड अध्यक्ष जैनदू यादव, चक्की के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम सहित हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे ।

Related posts

भोजपुर:पूर्व एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा को सेवानिवृत्ति पर पिरामल इंडिया ने किया सम्मानित।

rktvnews

आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालिन हड़ताल का भाकपा माले का समर्थन – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मैं वास्‍तविक सीमाओं में नहीं केवल मानवता में विश्वास करता हूं: बांग्‍ला फिल्म ‘फ़रेश्तेह’ के निदेशक मोर्तेज़ा अताशज़मज़म

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सामाजिक सुरक्षा शिविर, 60 बंदियों ने किया आवेदन।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जेबीएन कनेक्टर की प्रथम सभा का आयोजन संपन्न।

rktvnews

हनुमानगढ़:3.99 करोड़ की लागत से राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल बनकर तैयार!केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को करेंगे वर्चुअली लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment