RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: राज्यपाल के आगमन को ले जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)31 मई।राज्यपाल, झारखंड संतोष कुमार गंगवार के दिनांक 01 जून 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), बारीडीह स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, गार्ड ऑफ ऑनर, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि माननीय राज्यपाल का दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, आगंतुकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व पूर्ण करने को कहा।
उपायुक्त ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी, वीवीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एडीएम लॉ एन्ड ऑर्डर, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीएसपी ट्रैफिक तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अगस्त 25

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ‘‘स्लम फ्री उत्तराखण्ड’’ विजन के साथ कार्य करने की दी नसीहत।

rktvnews

उल्लू नहीं करता कभी उल्लूपनी की बात, उल्लूपनी की बात करता आदमी की जात।

rktvnews

भोजपुर:रामविलास पासवान केवल दलितों के नहीं,बल्कि गरीब सवर्णों के भी मसीहा थे : राजेश्वर पासवान

rktvnews

सिर्फ कैलेंडर के बदलने से नहीं बदलेंगे हालात।

rktvnews

Leave a Comment