
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त। ईज ऑफ लिविंग के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 22 से अधिक आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का परिणामोन्मुख एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने का भी निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें न्यायोचित राहत एवं आवश्यक सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

