RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को दी गई श्रद्धांजलि।

आरा सांसद ,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं गणमान्यों ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)23 अप्रैल।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव 2025 के अवसर पर आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद, जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज, उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा वीर कुंवर सिंह पार्क, आरा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत), अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा), प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, आरा सदर,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय संचार मंत्री ने मध्य प्रदेश में नवीनीकृत एवं आधुनिक छह डाकघरों का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

सारण:लोगों के बदलते खानपान व्यवहार के अनुरूप फलों एवं सब्जियों की खेती के लिये किसानों को करें प्रेरित:- जिलाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 जनवरी 25

rktvnews

सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी जिला कार्यालय पर आयोजित!सद्गुरु की भक्ति से मिलती है जीवन मुक्ति:श्रीकांत प्रधान

rktvnews

Leave a Comment