RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम जलमग्न, खिलाड़ी अच्छे दिन के इंतजार में घर बैठे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जुलाई।आद्रा नक्षत्र में दो-तीन दिनों की साधारण वर्षा ने शहर को जल मय कर दिया। शहर के मेन रोड पर वर्षा और नाला का पानी समान रूप से बहने लगा। सभी यातायात से लेकर पैदल चलना भी दुभर हो गया। यह शहर के विकास,नगर निगम की सफाई और नाला उड़ाही तथा ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था को उजागर कर रहा है।
शहर के बीच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम जिले का प्रतिष्ठित खेल मैदान ,प्रतियोगिता मैदान आज आयोजन के लिए भी बढ़िया सुरक्षित स्थल है। जहां युवा अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए फुटबॉल वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी बास्केटबॉल आदि का नियमित प्रैक्टिस करते है। इसके साथ-साथ घूमने वाले, दौड़ने वाले लोग भी इससे मैदान से जुड़े हुए है। लेकिन दो-चार दिन और दो-चार घंटे की बरसात ने वीर कुंवर सिंह स्टेडियम को जलमग्न कर दिया अर्थात उसे स्टेडियम की सारी गतिविधियां बंद हो गई।शहर के लिए विद्यार्थियों को खेलने का एकमात्र स्टेडियम ही सुरक्षित स्थान था। चुकी स्टेडियम शहर में है इसलिए सभी लोग, चाहे जिला प्रशासन हो ,नगर निगम हो ,पुलिस प्रशासन हो, या शहर के तमाम युवा बुजुर्ग सभी जानते हैं कि किस प्रकार स्टेडियम किस प्रकार बाधित हो गया है लेकिन सभी लोग चुप हैं।किसी का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है कि इसकी व्यवस्था कैसे हो ,किस प्रकार इसमें पानी एकत्रित नहीं हो,किस प्रकार पानी निकाला जाए इस पर कोई चर्चा या विचार नहीं होना दुखद है। संभवत सभी खेलकूद के प्रोग्राम बंद कर दिए गए हैं। खिलाड़ी घर पर बैठकर अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न!लंबित योजनाओं को ससमय करें पूर्ण ,संवेदकों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाने पर की जाएगी नियमानुसार कारवाई:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

सिवान: समाजसेवी राघवेन्द्र सिंह खरवार ने पूल की टूटी दुर्घटना बाहुल रेलिंग को दुरुस्त करनें की मांग की।

rktvnews

पटना : पति की लम्बी उम्र हेतु सुहागन महिलाओं ने किया हरतालिका तीज व्रत! निर्जला उपवास के बाद आज किया पारण।

rktvnews

भोजपुर:कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : डा शोभा रानी

rktvnews

नवादा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

पटना: राज्य के खजानों पर आपदा पीड़ितों का है पहला अधिकार : नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment