RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लहरपा जनसंहार पीड़ितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद,डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा व पूर्व विधायक मनोज मंजिल।

3 मई को अगिआंव में होगी प्रतिरोध सभा।

भाकपा-माले महासचिव का•दीपंकर भट्टाचार्य होगें मुख्य वक्ता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 अप्रैल।अगिआंव प्रखंड के लहरपा में कथित भाजपा नेता बब्लू सिंह के द्वारा किये जनसंहार पीड़ितों से आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद, डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा,पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने मिलकर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली!इस जनसंहार में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें 1.राहुल सिंह,पिता-संजय सिंह2.लवकुश सिंह पिता-स्व० रामप्रवेश सिंह 3.अप्पू यादव,पिता- सुदर्शन सिंह शामिल हैं!घायलों में
1.आर्यन,उम्र-5 वर्ष,पिता-प्रमोद सिंह
2.लवकुश उम्र:9 वर्ष,पिता-रामलडु सिंह
3.अक्षय महतो,उम्र-55 वर्ष,ग्राम-भलुनी
4.पंकज महतो,उम्र-35 वर्ष,पिता-बली महतो शामिल हैं।
जानकारी दी गई की इस जनसंहार के खिलाफ भाकपा-माले 3 मई को अगिआंव में प्रतिरोध सभा आयोजित करेगी!इस प्रतिरोध सभा के मुख्य वक्ता भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव का•दीपंकर भट्टाचार्य होगें!जनसंहार पीड़ितों से मिलने के बाद सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भोजपुर जिले के अगिआंव के लहरपा गांव में भाजपा समर्थित सवर्ण सामंती ताकतों द्वारा पिछड़ों के लिए रचाई गई जनसंहार निंदनीय है उन्होंने इसकी कड़ी भत्सना करते हुए कहा है कि एक बार फिर से ऐसी जनसंहारी ताकतों का मनोबल बढ़ता जा रहा है!बिहार की तथाकथित डबल इंजन सरकार में दलितों,पिछड़ों तथा महिलाओं पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं!इस नृशंस हत्याकांड ने साबित कर दिया है कि भाजपा-जदयू दलितों-पिछड़ों-मुसलमानों और महिलाओं की घोर विरोधी है!भाजपा बिहार को 1990 के दशक के पहले वाले दौर में धकेल देने की साजिश कर रही है!इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि जिले में सामंती अपराधियों द्वारा दलितों,पिछड़ों और महिलाओं पर लगातार हमला हो रहा है!अपराधियों के अंदर से पुलिस और कानून का डर समाप्त हो गया है!लहरपा गांव की घटना सुनियोजित जनसंहार है!भाकपा-माले ने नरसंहार दोषी भाजपा नेता बब्लू सिंह सहित सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए!सभी मृतक के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए और परिवार के लोगों को सुरक्षा की गारंटी दिया जाए।उक्त जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को दी है।

Related posts

भोजपुर: धुआं छोड़ रही मोदी सरकार ,नहीं हैं कहीं विकास का काम: सुदामा प्रसाद

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी : भूपेन्द्र यादव

rktvnews

बक्सर:सदर अस्पताल, बक्सर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सबके सहयोग से महाराजा कॉलेज शीघ्र ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा: प्राचार्या प्रो कनक लता कुमारी

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की महापरिषद की 89वीं बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है

rktvnews

Leave a Comment