RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिले के मतदाताओं के लिए आगामी 25 जुलाई को पूरे जिले में #NaamJancho अभियान चलाया जायेगा।

उक्त तिथि को 12 बजे से लेकर अपराह्न 01 बजे तक चलेगा अभियान

हैशटैग नाम जांचों (#NaamJancho) अभियान में जिले के मतदाता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अभियान को सफल बनाएं: उपायुक्त

RKTVNEWS/चतरा (झारखण्ड) 23 जुलाई।जिले के मतदाताओं के लिए आगामी 25 जुलाई को
पूरे जिले में #NaamJancho अभियान चलाया जायेगा। उक्त तिथि को यह अभियान एक घंटे तक दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न 01 बजे तक चलेगा।इस दौरान मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के वेबसाईट https://ceo.jharkhand.gov.in या
वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) रमेश घोलप ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का संचालन हो रहा है। इसी के तहत आगामी 25 जुलाई को मतदाता सूची का प्ररूप प्रकाशित किया जाएगा। किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में अंकित होने से ना छूटे इसके लिए हैशटैग नाम जांचों (#NaamJancho) अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से हैशटैग नाम जांचों (#NaamJancho) अभियान चलाया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने हैशटैग नाम जांचों (#NaamJancho) अभियान को सफल बनाने को कहा है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों एवं जिले के मतदाताओं से भी अपील किया है कि मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित में अपने नाम का जांच कर लें, जिले के सभी मतदाता आयोजित होने वाले इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इसके अतिरिक्त मतदाता वेबसाईट या वोटर सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी अपना नाम का जांच कर सकते हैं। इस दौरान मतदाता अपनी फोटो / सेल्फी लेकर हैशटैग नाम जांचों (#NaamJancho) को लिखते हुए @ceojharkhand, @ECISVEEP , @DEO_Chatra , @DCChatra को टैग करें। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स/यू ट्यूब / इंस्ट्राग्राम/ फेसबुक) पर पोस्ट करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति एवं प्रपत्र छह, सात व आठ के साथ बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस बाबत सभी बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिया गया है।
मतदान केंद्रों पर उक्त तिथि को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आम जनों को अभियान के संबंध में जानकारी देंगे। साथ ही मतदाता सूची में पंजीकरण आदि हेतु भरा हुआ प्रपत्र प्राप्त करेंगे।

Related posts

बक्सर:इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य:जीयर स्‍वामी

rktvnews

इंदौर:चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय को बनाया जाएगा प्रदेश का सबसे बेहतर और मॉडल हॉस्पिटल।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन, विधि-व्यवस्था, खनन, भूमि विवाद निवारण, शराबबंदी आदि विभागों की मैराथन बैठक हुई।

rktvnews

भोजपुर : तरारी प्रखंड में बाल श्रम अधिनियम अंतर्गत चार बाल श्रमिकों को कराया गया वियुक्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य के धर्म ध्वज और पुस्तिका “भारत का नववर्ष – विक्रम संवत्” का किया विमोचन।

rktvnews

डीआरडीओ ने दिल्ली में सीबीआरएन व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment