RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और कौशल विकास से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)08 दिसंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और कौशल विकास से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिला नियोजन विभाग के अंतर्गत नवंबर महीने में आयोजित रोजगार मेला की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने मेले में चयनित छात्रों की अद्यतन जानकारी ली तथा 24 जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले मेगा रोजगार मेले को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस बार और भी अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करें, बड़ी एवं प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित करें और छात्रों को अवसरों से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार करें।
उन्होंने काउंसलिंग हेतु प्रशिक्षित 20 मास्टर ट्रेनरों को भी जनवरी के रोजगार मेले की पूरी तैयारी और प्रक्रिया से अवगत कराने को कहा, ताकि वे छात्रों को रोजगार अवसरों के लिए बेहतर तरीके से मार्गदर्शन कर सकें।
श्रम विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से बाहर काम के लिए जा रहे श्रमिकों के पलायन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पलायन को रोकने के लिए जेएसएलपीएस, मनरेगा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने जेएसएलपीएस, श्रम विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर उन पंचायतों की पहचान करने का निर्देश दिया जहां से अधिक पलायन हो रहा है। वहां विशेष शिविर आयोजित कर श्रमिकों का पंजीकरण, जागरूकता तथा उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने इसे मिशन मोड में संचालित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान सरकारी आईटीआई संस्थानों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि आईटीआई छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिले और अधिक से अधिक प्लेसमेंट सुनिश्चित हो इसके लिए संस्थानों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आईटीआई प्रबंधन को उद्योगों से समन्वय बढ़ाकर अधिक कंपनियों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, विभिन्न आईटीआई संस्थानों के प्रिंसिपल और संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से भेंट।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें मतदाता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने अमीन के पद पर चयनित 38 अमीनो को बाटे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्नई से श्रीलंका के लिये भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज जलपोत को झंडी दिखाकर रवाना किया

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वाधीनता दिवस समारोह 2024 की आवश्यकता तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment