RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)20 मार्च। गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही नदियों से बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
बैठक में खनन विभाग को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत एवं परिवाद की समीक्षा करते हुए अवैध खनन, ईट भट्ठा, प्रदूषण मामले, इको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन के प्राप्त शिकायत मामले पर संलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने गत माह अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा करते हुए अंचलाधिकारी एवं थाना स्तर से अवैध खनन की रोक थाम हेतु की गई कार्रवाई को नकाफी बताया तथा अपने अपने क्षेत्रों बड़े माफियाओं पर कार्रवाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वन विभाग के रेंजर को इको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन, क्रशर संचालन की रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई न किये जाने पर फटकार लगाई तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।
खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में टास्क फोर्स के द्वारा कार्रवाई तथा जुर्माना वसूली में मात्रात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि हुई है। इस वर्ष कुल 245 निरीक्षण, 84 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 198 वाहन जब्त कर 68 लाख 45 हजार 674 का जुर्माना वसुला गया। जबकि पिछले 1 माह में टास्क फोर्स के द्वारा खनिजों के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई हेतु 25 जगहों पर जांच करते हुए 839 टन बालू, चिप्स, कोयला आदि खनिज को जब्त की गई है। इस दौरान 23 हाईवा, 4 ट्रैक्टर, 1 मिनी ट्रक सहित कुल 28 वाहनों को जब्त कर 8 प्राथमिकी दर्ज कर 5.52 लाख की वसुली की गई है।
उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान को निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों, संचालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनहित और राज्यहित में खनन गतिविधियों को पूरी तरह कानून के दायरे में संचालित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सख्त रुख अपनाएगा।
बैठक में उपायुक्त के अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएमओ सतीश नायक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे वहीं अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की उपस्थिति में प्लस टू ज़िला स्कूल में प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

वर्दी समाज और देश के सम्मान का प्रतीक – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

उज्जैन:विधायक सतीश मालवीय और कलेक्टर ने घट्टिया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 जुलाई 24

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उद्योग, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों से अनावश्यक आयातों के स्थान पर स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता देने की अपील की।

rktvnews

महिला पहलवानों के समर्थन में जनाधिकार पार्टी ने पटना में किया महाधरना! महिला सम्मान में जम कर बरसे पप्पू यादव

rktvnews

Leave a Comment