RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 फरवरी को करेंगे ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण एवं धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 फ़रवरी।25 फरवरी को केंद्रीय मंत्री विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा आर. के. सिंह रविवार को एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आरा में ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
श्री सिंह के निर्देशन पर एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री सुदीप नाग इस अवसर पर देश के अखंडता के लिए शहीद हुए 132 वीर सपूतों के परिजनों को स्मृति चिन्ह के रूप में नवनिर्मित शहीद स्मारक की प्रतिकृति एवं शाल देकर सम्मानित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ कारणों के वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ऐतिहासिक समारोह के साक्षी बनेंगे।
एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत लगभग 26 लाख रुपये की लागत से आरा के जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिस परिसर में ‘शहीद स्मारक’ का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। गौरतलब है कि स्थानीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए इसका शिलान्यास आरा के लोकप्रिय सांसद आर के सिंह के द्वारा गत 30 सितम्बर को रमना मैदान स्थित वीर कुँवर सिंह स्टेडियम में किया गया था । इस शहीद स्मारक में शाहाबाद क्षेत्र के कुल 132 वीर जांबाजों का नाम अंकित है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए कुर्बानी दी है।
इसी समारोह में श्री सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया जायेगा। जिसे एनटीपीसी द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत कुल 16.75 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर इस सौंदर्यीकरण योजना की विशेषताओं पर आधारित एक वीडियो फिल्म भी दिखाया जाएगा ।
कुल 16.75 करोड़ रुपये की लागत से धरहरा नहर के दोनों तरफ लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा नहर के किनारों पर नई रेलिंग लगाने, नहर के किनारे से लेकर बर्म स्तर तक ढलान पर घास लगाना, कुल 7 मीटर के ढलान पर पेवर ब्लॉक से 3 मीटर वॉकवे का निर्माण, ढलान एवं वॉकवे के दोनों तरफ पर्याप्त फूलवारी एवं हरियाली का विकास,बैठने हेतु कास्ट आयरन के सजावटी बेंचों सहित हाई मास्ट एवं पाथवे लाइट आदि का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है ।

Related posts

ये बुलडोजर (अ) न्याय ऐसे कैसे रुकेगा?

rktvnews

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का दौरा।

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा का किया समर्थन,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना :जिला आपदा प्रबंधन योजना और मॉडल हीट एक्शन प्लान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 दिसंबर 23

rktvnews

मैं बिहार हूं…..

rktvnews

Leave a Comment