शाहाबाद से जुटेंगे हजारों छात्र-नौजवान!
छात्र-युवा संसद में इंनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित कुशवाहा सहित कई नेता शामिल होंगे!
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।बिहार के शिक्षा और रोजगार के सवाल पर आगामी 13 अगस्त 026 को वीर कुवर सिंह सिंह वि०वि० परिसर (कतिरा) आरा में होने वाले छात्र-युवा संसद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आइसा-इंनौस ने विभिन्न काॅलेजों,छात्रावासों एवं प्रतियोगी छात्रों के बीच होने वाले क्वीजों,मुहल्लों में जनसमपर्क अभियान तेज कर दिया है!
छात्र-युवा संसद में इंनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा,इंनौस के राज्य सचिव व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष व आइसा के राज्य अध्यक्ष धन्नजय कुमार,आइसा के राज्य दीपंकर मिश्र सहित नेता शामिल होंगे!
आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद एवं इंनौस जिला सचिव निरंजन केसरी ने संयुक्त रूप प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को बताया कि कि बिहार के शिक्षा और रोजगार के सवाल छात्र संगठन आइसा और युवा संगठन आरवाइए का छात्र-युवा संसद अभियान चल रहा है!जिसमें सूबे के स्कूल, कॉलेज,विश्वविद्यालय समेत शिक्षा और रोजगार की बेहतरी के लिए चल रहे आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा!
छात्र युवा नेताओं ने कहा कि बेरोजगार छात्र-युवाओं को “कॉकरोच” कहे जाने के अपमान के खिलाफ उठी आवाज से शुरू हुआ छात्र-युवा आंदोलन देशभर में परीक्षा व्यवस्था की धाधली, पेपर लीक, NTA की मनमानी और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ व्यापक संघर्ष में बदल गया!केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में छात्र-युवाओं ने आंदोलन तेज किया!बिहार के छात्र-युवा भी इस संघर्ष में मजबूती से शामिल हुए!
आगे छात्र-युवा नेताओं ने कहा कि पेपर लीक और भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई को,शिक्षा के निजीकरण बाजारीकरण,फीस वृद्धि,सरकारी विद्यालयों की बदहाली,7.5 CGPA के बैरियर, महाविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करने और सम्मानजनक रोजगार के सवाल से जोड़ते हुए संघर्ष को तेज किया जाएगा!छात्र-युवा नेताओं ने शिक्षा,परीक्षा और रोजगार के सवाल पर अपनी आवाज बुलंद करें और शिक्षा बचाने,भविष्य बचाने की लड़ाई को और तेज करने के लिए छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है!

