RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल ने लोक भवन में एसओएस बाल ग्राम,भीमताल के बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)02 जून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में एसओएस बाल ग्राम, भीमताल के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने राज्यपाल को स्वयं निर्मित पेंटिंग्स, शुभकामना कार्ड्स एवं अन्य रचनात्मक सामग्री भेंट की, जिसकी राज्यपाल ने सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की प्रशंसा की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें तथा अपने जीवन से समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा देने वाला उदाहरण बनें। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से जीवन की हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।
राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि वे कभी स्वयं को कमतर न समझें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करके ही व्यक्ति मजबूत बनता है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अपनी रुचि एवं कौशल विकसित करें, ताकि विकसित भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकें।
राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम के सेवा और समर्पण से परिपूर्ण कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि एक सजीव एवं स्नेहपूर्ण परिवार है, जहां बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास, संस्कार और आत्मनिर्भरता का समुचित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने संस्था के “फैमिली लाइक केयर”, “किनशिप केयर” एवं “फॉस्टर केयर” जैसे मॉडलों को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह संगठन न केवल सामाजिक संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहा है। उन्होंने संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं, माताओं एवं नेतृत्व की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि ऐसे सामाजिक और मानवीय प्रयासों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सहायक निदेशक एसओएस बाल ग्राम, भीमताल आशीष कुमार सिंह, नंदी गोस्वामी, यशोदा सहित एसओएस बाल ग्राम, भीमताल के बच्चे उपस्थित रहे।

Related posts

साँची में सौर ऊर्जा संरक्षण के लिए अदभुत प्रयास : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

भोजपुर: आयुष्मान कार्ड जागरूकता रथ को सिविल सर्जन ने झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर 14 आईपीईएफ भागीदारों ने हस्ताक्षर किए।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय से संबंधित अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान उत्तर दिया।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में प्रस्‍ताव रखा गया है कि भारत विस्‍तार-एक बहुभाषीय एआई टूल किसानों की खेती की उत्‍पादकता बढ़ाएगा, किसानों के निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करेगा और परामर्श सहायता के माध्‍यम से जाखिम को कम करेगा।

rktvnews

एसवीसीसी और कोनायुर साओ पाउलो ने पारंपरिक चिकित्सा में भारत-ब्राजील सहयोग को प्रदर्शित करने वाले तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन की मेजबानी की।

rktvnews

Leave a Comment